{"_id":"61c0da6dbbc403580e1e093a","slug":"goods-kept-outside-shops-will-be-confiscated-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl93418188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के बाहर रखा सामान किया जाएगा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के बाहर रखा सामान किया जाएगा जब्त
विज्ञापन
बैठक में सैनिटेशन कमेटी के सदस्यों व अधिकारियों से चर्चा करते मेयर मदन चौहान व आयुक्त अजय सिंह तो
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर मेयर मदन चौहान और निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने सोमवार को सैनिटेशन कमेटी की बैठक ली। बैठक में मेयर चौहान ने पिछली बैठक में सफाई निरीक्षकों को सौंपे कार्यों की समीक्षा की। निगमायुक्त तोमर ने सफाई निरीक्षकों को सड़कों किनारे दुकानदारों की ओर से दुकान के बाहर सड़क तक फैलाए गए सामान को जब्त करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य मार्गों के किनारे पड़े बड़े पत्थर, टूटे खंभे, मलबा व गंदगी को उठा दिया गया है। शहर के कुछ मार्गों पर अभी साफ किया जा रहा है। सड़कों के किनारों को ठीक किया गया है। मेयर चौहान ने डिवाइडरों पर लगे खंभों पर पेंट करने, सड़कों के किनारे सरकारी दीवारों पर वाल पेंटिंग करने, मुख्य बाजारों की सफाई करने, डस्टबिन लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारों कंडम खड़े वाहनों को उठाने व कबाड़ियों के सड़क तक पड़े सामान को जब्त करने के लिए कहा।
मेयर मदन चौहान ने कहा कि शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए सभी सड़कों को साफ किया जा रहा है। इसके लिए सफाई निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जल्द ही हमारे शहर की सभी सड़कें साफ होंगी। शहरवासी शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दें। दुकानदार सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें। बैठक में उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सेनिटेशन कमेटी के पार्षद प्रिंस शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कांबोज, वेदप्रकाश पप्पी, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, अमित कांबोज, बिट्टू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर थाने के सामने शिफ्ट होंगे टैक्सी स्टैंड
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर को साफ व सुंदर बनाने और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर शहर की सड़कों पर चल रहे टैक्सी स्टैंड जल्द थाना शहर यमुनानगर के सामनेशिफ्ट किए जाएंगे। शहर के टैक्सी चालक सोमवार को इस संबंध में मेयर मदन चौहान से मिले। इसके बाद मेयर चौहान ने टैक्सी चालकों के साथ शहर थाने के सामने टैक्सी स्टैंड के लिए निर्धारित किए गए स्थान का मुआयना किया।
शहर में जगाधरी वर्कशॉप रोड पर बस स्टैंड के पास, रेलवे रोड पर संत निरंकारी भवन, जगाधरी में हिंदू गर्ल्ज कॉलेज के पास व अन्य स्थानों पर टैक्सी स्टैंड हैं। इन टैक्सी स्टैंड के चलते सड़कों पर अतिक्रमण है। इससे जहां हादसों का खतरा बना रहता है, वहीं जाम की स्थिति रहती है। योजना के तहत टैक्सी स्टैंड को औद्योगिक क्षेत्र में थाना शहर यमुनानगर के सामने शिफ्ट किया जाना है।
टैक्सी चालकों ने सोमवार को मेयर मदन चौहान से मुलाकात कर योजना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मेयर ने चालकों के साथ टैक्सी स्टैंड के लिए निर्धारित स्थल का मुआयना किया। चौहान ने उन्हें बताया कि यहां पर सफाई व्यवस्था के साथ साथ स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी होगी। इस दौरान टैक्सी चालक ने स्वयं ही यहां शिफ्ट होने की हामी भरी। इस मौके पर पार्षद प्रिंस शर्मा, पार्षद अभिषेक मोदगिल, शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह, सहायक सफाई निरीक्षक सुमित बैंस पर मौजूद रहें।