फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Goods kept on the road were confiscated, challans were issued to four people.

Yamuna Nagar News: सड़क पर रखा सामान किया जब्त, चार के काटे चालान

Thu, 18 Sep 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Goods kept on the road were confiscated, challans were issued to four people.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अतिक्रमण व गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम की टीम ने बुधवार को जगाधरी की सिविल लाइन पर सिविल अस्पताल से झंडा चौक तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान निगम की टीम ने दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान को जब्त किया। सीएसआई हरजीत सिंह ने गंदगी व अतिक्रमण करने पर चार दुकानदारों के चालान किए।

मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सफाई निरीक्षक सचिन कांबोज, पंकज, निगम कर्मियों व होमगार्ड के जवानों के साथ देर शाम सिविल लाइन पर पहुंचे। निगम की टीम यहां से दुकानों के आगे से सड़क पर रखे सामान को उठाना शुरू किया। दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। निगम कर्मियों ने जिस भी दुकानदार का सामान सड़क पर मिला, उसे उठाकर निगम के वाहन में डाला। निगम ने यह अतिक्रमण हटाओ अभियान सिविल अस्पताल जगाधरी से लेकर झंडा चौक तक सड़क के दोनों ओर चलाया। जिस भी दुकान के आगे गंदगी मिली, उसे साफ कराया गया। उन्हें खुले में कचरा न डालने, सड़क पर सामान रखकर कब्जा न करने, प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने बारे समझाया। निगम की टीम ने इस दौरान खुले में गंदगी डालने व अतिक्रमण करने पर चार दुकानदारों के चालान किए और उनसे जुर्माना राशि वसूली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed