{"_id":"67a11645e409bfbc890b4c50","slug":"goods-including-cash-and-jewellery-stolen-from-three-places-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-132531-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन स्थानों से नकदी व गहनों समेत सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन स्थानों से नकदी व गहनों समेत सामान चोरी
Tue, 04 Feb 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तीन स्थानों से चोर नकदी व गहनों समेत करीब सवा लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं।
मांडखेड़ी निवासी जय बहादुर ने बताया कि उसके घर में सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे चोर घुस आए। उनके घर से 35 हजार रुपये व 80 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। जिस समय चोरी हुई तब वह और परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। शाम को वह लौटे तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया।
उधर, जींद के निडानी गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसके पास गांव अमादलपुर में नहर के सुदृढ़ीकरण का ठेका है। यहां पर उनका काफी सामान पड़ा हुआ है। रविवार की शाम लगभग चार बजे को अमादलपुर निवासी वसीम व आशिक नहर पुल के पास आए। आरोप है कि आरोपी यहां से उनकी चैनर चोरी कर ले गए। बूड़िया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
उधर, मारवा खुर्द निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी चंदाखेड़ी रोड पर श्री कृष्णा वैल्डिंग वर्क्स के नाम से दुकान है। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे वह दुकान से कुछ ही दूरी पर गए हुए थे। जब वापस लौटे तो उनकी दुकान से गल्ले में रखे 61 हजार 200 रुपये गायब थे। आसपास पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया।