फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gold jewelry and cash stolen from a locked house

Yamuna Nagar News: बंद मकान से सोने के गहने और नकदी चोरी

Wed, 14 Oct 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gold jewelry and cash stolen from a locked house
गांधी नगर कॉलोनी में चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर कॉलोनी में चोर मकान से सोने के गहने और बच्चों की गुल्लक तोड़कर नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांधी नगर निवासी शशिकलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह अक्तूबर को सुबह वह अपने पति रजनीश और छोटी बेटी स्नेहा के साथ उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के गांव मॉडल गई थीं। 12 अक्तूबर को सुबह जब वे वापस घर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने का एक गले का सेट, एक बड़ी और एक छोटी सोने की चेन, पति की सोने की अंगूठी और अपनी सोने की अंगूठी गायब मिली।
विज्ञापन

इसके अलावा बच्चों की छोटी गुल्लक तोड़कर उसमें रखी नकदी भी चोरी कर ली गई थी। परिवार ने अपने स्तर पर आसपास चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। गांधी नगर थाना प्रभारी विशाल ने बताया कि चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed