फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   God made man the king of creation: Bharti

प्रभु ने मनुष्य को सृष्टि का सिरमौर बनाया : भारती

Mon, 10 Jun 2024 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Jun 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
God made man the king of creation: Bharti
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

जगाधरी। हनुमान गेट स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। साध्वी सुयशा भारती ने संपूर्ण मानव समाज को प्रकृति के संरक्षण हेतु जागरूक करते हुए कहा कि परमात्मा ने मनुष्य को संपूर्ण सृष्टि का सिरमौर बनाया है। चौरासी लाख जन्म योनियों में से मानव जन्म को ही कर्म योनि कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य कर्म करने के लिए स्वतंत्र है और उसके ऊपर संपूर्ण प्रकृति की जिम्मेदारी है। लेकिन परमात्मा की जिस रचना को प्रकृति के संरक्षण हेतु बनाया गया था आज वो ही प्रकृति के विध्वंस का कारण बन चुकी है। मानव जाति ने आज अपनी जरूरतों के लिए जो प्रकृति का दोहन किया है उसके कारण प्रकृति के पंच तत्वों में विकृति आ रही है।
विज्ञापन

सुयशा भारती ने कहा कि वायु में घुलता हुआ प्रदूषण रूपी ज़हर, नदियों का दूषित होता हुआ जल और पृथ्वी का निरंतर बढ़ता हुआ तापमान इस बात का प्रमाण है कि हम अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभा नहीं पाए। हमारा अंतः करण ही बाहर आने वाले बदलाव का मूल कारण है क्योंकि मनुष्य की विचारधारा ही उसकी कर्म गति को प्रवाहित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुयशा भारती ने कहा कि ब्रह्मज्ञान की ध्यान साधना द्वारा ही मानव का अंतःकरण परिवर्तित किया जा सकता है क्योंकि ब्रह्मज्ञान की ध्यान साधना ही मन के विकारों को समाप्त करके मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है तभी हम स्वार्थ रहित होकर परोपकार एवं कल्याण की भावना से प्रेरित होकर जो भी कार्य करते हैं वह सार्थक होता है।

ब्रह्म ज्ञान रूपी संपदा पर संपूर्ण मानव जाति का अधिकार है और यह मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकता है क्योंकि जैसे बिना विद्या प्राप्त किए एक बालक विद्वान नहीं बन सकता इसी प्रकार ब्रह्म ज्ञान के बिना एक मानव कदापि दैवीय गुणों को धारण नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed