{"_id":"677c30254d6a62c4d80bd716","slug":"god-and-devotee-both-are-incomplete-without-each-other-haripriya-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-131083-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान व भक्त दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे : हरिप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान व भक्त दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे : हरिप्रिया
Tue, 07 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खंड के मुजाफत कलां कला गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा वाचक हरिप्रिया ने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में भगवान के वामन अवतार का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया किस प्रकार राजा बलि ने अपना सर्वस्व ईश्वर को दान कर दिया। उन्होंने बताया कि भगवान हमेशा अपने भक्त को पाना चाहता है। जितना भक्त भगवान के बिना अधूरा है, उतना ही अधूरा भगवान भी भक्त के बिना है।
गुरु ने ईश्वर से साक्षात्कार करवाया और राजा बलि से भगवान वामन देव ने जब दो पग में ही तीन लोक माप लिया, तब तीसरे पग को उनके मस्तक पर धारण कर लिया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनना और भगवान को अपने मन में बसाने से व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन आता है। भगवान ज्ञानी को नहीं, अपितु भक्त को दर्शन देते हैं और सच्चे मन से ही भगवान प्राप्त होता है।
उन्होंने हिरण कश्यप और भक्त प्रह्लाद का प्रसंग सुनाते हुए भक्तों को बताया कि भक्त जो हमेशा भगवान विष्णु की भक्ति में लीन रहते थे, जबकि उनके पिता हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु को अपना शत्रु मानते थे। पुत्र को भगवान विष्णु की भक्ति करते देखकर उन्होंने उसे ही जान से मारने की ठान ली लेकिन प्रभु पर सच्ची निष्ठा और आस्था की वजह से हिरण्यकश्यप प्रहलाद का कुछ भी अनिष्ट नहीं कर पाए।
विज्ञापन
हरिप्रिया ने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि अहंकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता है, इसलिए इस जीवन में परोपकार करो। अहंकार, गर्व, घृणा और ईर्ष्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। यदि हम संसार में पूरी तरह मोहग्रस्त और लिप्त रहते हुए सांसारिक जीवन जीते हैं तो हमारी सारी भक्ति एक दिखावा ही रह जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्म की गति बड़ी तेज है।
तुम जैसा भी कर्म अच्छा या बुरा करोगे वह हमेशा तुम्हारा पीछा करेगा। अच्छे कर्म, अच्छा फल देंगे और बुरे कर्मों की सजा से तुम कभी बच नहीं पाओगे। आवेश में आकर मनुष्य अपराध कर बैठता है और जब उसे इसका आभास होता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इसलिए अपने समय और कर्तव्य को पहचान कर सत्कर्म करो।