फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gobindpura polling station becomes pink booth

Yamuna Nagar News: गोबिंदपुरा मतदान केंद्र बना पिंक बूथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gobindpura polling station becomes pink booth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। रिटर्निंग अधिकारी नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी एवं एसडीएम सोनू राम ने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय गोबिंदपुरी के मतदान केंद्र को मॉडल मतदान केंद्र और राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोबिंदपुरा के मतदान केंद्र को पिंक पोलिंग बूथ बनाया गया है।
नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी में 60 संवेदनशील बूथ बनाए गए हैं जिसमें राजकीय प्राथमिक स्कूल जड़ौदी बूथ नम्बर-7, गौरी शंकर धर्मशाला जगाधरी बूथ नंबर-23 व 24, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी बूथ नम्बर-54 व 55, हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी बूथ नंबर-81 व 82 शामिल है। इसके अलावा हरियाणा इंजीनियरिंग कॉलेज जगाधरी बूथ नंबर-45 व 46, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बांया भाग गढ़ी मुंडो बूथ नंबर-89 से 91, डीडी अग्रवाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूथ नंबर 25 से 27, नगर निगम कार्यालय बूथ नंबर-34 से 36, तेजली बूथ नंबर-167 व 168, गधौली बूथ नंबर- 162 से 164, मॉडल कॉलोनी बूथ नंबर-134 से 139, कीर्ति नगर बूथ नंबर- 140 व 141 शामिल है।
विज्ञापन

वहीं संत शीतल गिरी बूथ नंबर-145 से 147, पुराना हमीदा बूथ नंबर-203 से 208, पुराना हमीदा बूथ नंबर-209 से 217, बूड़िृया बूथ नंबर-62 से 68, हमीदा बूथ नंबर-199, शादीपुर बूथ नंबर-180 व 181 तथा ससौली बूथ नंबर-291 व 292 संवेदनशील बूथ बनाए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी नगर पालिका रादौर एवं एसडीएम नरेन्द्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका में वार्ड नम्बर-6 मुकन्द लाल नेशनल कॉलेज रादौर को मॉडल बूथ व वार्ड नम्बर-6 राजकीय प्राथमिक पाठशाला, मेन बाजार, रादौर को पिंक बूथ बनाया गया है। रादौर के एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका रादौर क्षेत्र में 5 संवेदनशील बूथ बनाए गए है जिनमें राजकीय माध्यमिक पाठशाला छोटा बांस बूथ नंबर-189 व 190, मुकन्द लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रादौर बूथ नंबर-175 से 177 तक संवेदनशील बूथ बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed