{"_id":"6acbec5fcc05b5929b0225e0","slug":"goal-of-applications-for-inspire-standard-award-remains-unfulfilled-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164398-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: इंस्पायर मानक अवार्ड में आवेदन का लक्ष्य अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: इंस्पायर मानक अवार्ड में आवेदन का लक्ष्य अधूरा
Mon, 12 Oct 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा सदन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए चल रही इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने में विभाग पिछड़ गया है। आवेदन का अंतिम दिन शनिवार रहा। जिला निर्धारित लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पाया। इस बार विभाग की ओर से जिले को 1,800 विद्यार्थियों का आवेदन करवाने का लक्ष्य दिया गया था।
अवार्ड के लिए कुल 890 विद्यार्थियों का ही पंजीकरण हुआ है। इस योजना में ऐसे विचार, जिनसे समाज और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी समस्याओं का समाधान संभव हो, ऐसे विचारों को मंच दिया जाता है।
शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य गोबिंद सिंह भाटिया, मोहम्मद सलीम, सर्वोदय गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों के मन में आने वाले छोटे-छोटे विचार भी भविष्य में बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं। इंस्पायर मानक अवार्ड के तहत जिन विद्यार्थियों के विचारों का चयन होता है, उन्हें अपने विचार को मॉडल का रूप देने के लिए 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इससे विद्यार्थी अपने विचार को वास्तविक रूप देने के लिए जरूरी सामग्री जुटा सकते हैं।
विज्ञापन
जिले को इंस्पायर मानक अवार्ड में आवेदन का लक्ष्य विद्यालयों की संख्या के अनुरूप ज्यादा था। पिछले वर्ष की तुलना में 30 फीसदी आवेदन ज्यादा हुए हैं। - विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।