फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   GNG College tops in weightlifting competition, Yamunanagar

भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जीएनजी कॉलेज अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
GNG College tops in weightlifting competition, Yamunanagar
जीएनजी कॉलेज में पदक दिखाती खिलाड़ियों के साथ मौजूद स्टॉफ। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के गुरु नानक गर्ल्स (जीएनजी) कॉलेज की खिलाड़ियों ने अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतकर संस्था और जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अंबाला के एमडीएसडी कॉलेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से करवाई गई थी।
कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक कमेटी व स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का स्वागत स्वागत किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने बताया प्रतियोगिता में शालू एवं मोनिका ने स्वर्ण पदक, खुशप्रीत, सीमा, रीटा, रूबी, माही, शुभांगी ने रजत पदक जीता है। वहीं रजनी व छवि ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की टीम 250 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर अंबाला के एमडीएसडी कॉलेज और तीसरे स्थान पर गुरु नानक खालसा कॉलेज रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉलेज ने पहले सत्र 2017-18, सत्र 2018-19 व सत्र 2019-20 में भी जीत हासिल की थी। कॉलेज के खिलाड़ियों ने चौथी बार इस प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। खिलाड़ियों ने कॉलेज के साथ जिले का नाम भी प्रदेशभर में रोशन किया है। कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी, प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने विजेता खिलाड़ियों का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें इसी तरह आगे भी प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed