फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Glass of salon broken by pelting bricks, man getting haircut injured

Yamuna Nagar News: ईंटें बरसाकर सैलून के तोड़े शीशे, बाल कटवा रहा व्यक्ति घायल

Thu, 12 Sep 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Sep 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Glass of salon broken by pelting bricks, man getting haircut injured
रादौर। शहर के बस स्टैंड रोड पर नगरपालिका कार्यालय के सामने एक सैलून के बाहर शीशों पर बुधवार की दोपहर को तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने ईंटे बरसाकर सैलून के शीशे तोड़ डाले। सैलून के बाहर लगे शीशों पर ईंटे बरसाई जाने से जोरदार धमाका हुआ। जिससे भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। अज्ञात लोगों द्वारा ईंटें बरसाई जाने से सैलून में बाल कटवा रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलावर अज्ञात युवक सैलून के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। सूचना मिलने पर डायल 112 से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। सैलून के मालिक की ओर से अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना रादौर पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड रोड पर स्थित न्यू एलएक्स हेयर सेलून के मालिक संदीप सेन ने बताया कि बुधवार की दोपहर को लगभग 12 बजकर 40 मिनट पर 3 अज्ञात युवक उनके सैलून के आगे आकर रूके। इस दौरान बाइक पर आए युवकों ने सैलून के बाहर लगे शीशों पर ईंट फैंकनी शुरू कर दी। जिससे सैलून के बाहर लगे शीशे टूट कर बिखर गए। वहीं दुकान में रखा सामान भी नष्ट हो गया। इस बारे थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले को लेकर जांच अधिकारी संजीव कुमार को मौके पर भेजा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात लोगों की शिनाख्त कर रही है। शिनाख्त के बाद अज्ञात लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed