फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   give memorendam

उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने डीसी को वित्त मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Fri, 19 Jul 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
give memorendam
डीसी को वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन देने पहुंचे उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल - फोटो : YAMUNA NAGAR
उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष महेंद्र मित्तल के नेतृत्व में डीसी मुकुल कुमार से मिला। इस दौरान मित्तल ने उनके सामने जिले की समस्याओं पर चर्चा की और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

मित्तल ने बताया कि केन्द्र सरकार बनने के उपरांत समय-समय पर आरबीआई के द्वारा जनता को कर्ज में ब्याज पर रेपो रेट के द्वारा छूट दी गई है। लेकिन बैंकों के द्वारा आरबीआई व सरकार के दिए दिशा निर्देशों पर कोई अमल नहीं किया जा रहा। सरकार व आरबीआई के द्वारा कइ बार रेपो रेट को घटाया गया है। लेकिन बैंक वालों ने अभी तक ऋण धारकों पर ब्याज घटाने का लाभ नहीं दिया। जबकि बैंकों के द्वारा जमा पूंजी पर तुरंत ब्याज घटाकर बता दिया जाता है। सरकार ने फंड ट्रांसफर पर लगने वाले शुल्क को भी हटाने का निर्णय लिया था। लेकिन बैंक वाले शुल्क लगाकर ग्राहकों का शोषण कर रहे हैं। जो की सरकार के नियमों की अवहेलना भी है। उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार से मांग की जो अधिकारी अपनी मनमानी कर योजनाओं का लाभ भी समाज को नहीं दे रहे हैं। उन पर कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मित्तल ने बताया कि बैंकों की मनमानी से समाज को बचाया जाये। बैंकों के द्वारा रेजगारी भी नहीं ली जाती जिस कारण छोटा दुकानदार बहुत परेशान रहता है। जो की भारतीय करेंसी का अपमान है। मित्तल ने बताया की व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है और स्थानीय व्यापारी के द्वारा बहुत बड़ी मात्रा में रोजगार उत्पन्न किए जाते हैं। अगर सरकार ने व्यापारी व व्यापार को बचाने के लिए कोई सहयोग नहीं किया तो व्यापारी और अधिक कष्टदायक स्थिति में जाता जाएगा। जिससे देश का ही नुकसान होगा। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, राकेश वर्मा, तारा चन्द सैनी, विरेन्द्र गुप्ता, सन्दीप मखीजा, अश्वनी शर्मा, विरेन्द्र शर्मा, योगेन्द्र चौहान, जसविन्द्र सिंह, राजिन्द्र कोहली, राजकृष्ण, दीपक कपूर, चेतन भिक्षु, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed