फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls won gold, silver medals in fencing, Yamunanagar

छात्राओं ने तलवारबाजी में स्वर्ण, रजत पदक जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Girls won gold, silver medals in fencing, Yamunanagar
पदक विजेता छात्राओं के साथ मौजूद कॉलेज स्टाफ। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुई इंटर कॉलेज तलवारबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण व रजत पदक जीता है। कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक समिति सदस्यों की ओर से छात्राओं का स्वागत किया गया।
कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी व प्राचार्य डॉ. अनु अत्रेजा ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि कॉलेज की खिलाड़ियों ने सबर प्रतियोगिता में विजय पाई है। फॉयल और ईपी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

कॉलेज की खिलाड़ियों में रूबी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत, जया और भतेरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। स्पर्धा में भाग लेने वाली खिलाड़ी जया, रूबी, मनीषा, भतेरी, तनु, तरुणा, कशिश, अंजलि और सिया सैनी ने स्वर्ण और रजत प्राप्त किए। इसके अलावा कॉलेज की तीन छात्राओं रूबी, जया और भतेरी का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कैंप के लिए भी चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed