फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls want fashion and style in warm clothes

Yamuna Nagar News: युवतियों को गर्म कपड़ों में चाहिए फैशन व स्टाइल

Mon, 10 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Girls want fashion and style in warm clothes
छोटी लाइन के पास गर्म कपड़ों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। ठंड की दस्तक के साथ बाजारों में गर्म कपड़ों के कारोबार में तेजी आ गई है। शहर के मुख्य बाजार में गर्म कपड़ों से दुकानें अट गई हैं। इसे लेकर युवतियाें में काफी रुझान देखने को मिल रहा है। युवतियों को गर्म कपड़ों में फैशन के साथ स्टाइल भी चाहिए। ऐसे में शॉर्ट जैकेट्स युवतियों को खूब पसंद आ रही हैं। वहीं, फैशन के दौर में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। उन्हें गर्म सलवार-सूट की जगह अब गर्म ट्राउजर सूट ज्यादा भा रहे हैं।
शहर की न्यू मार्केट, पेपरमिल गेट बाजार, छोटी लाइन, मीराबाई बाजार, डीएवी कॉलेज रोड, मॉडल टाउन जगाधरी खेड़ा बाजार, देवीभवन सहित तमाम बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीद हो रही है। दुकानदार आशीष, तरुण व प्रमोद ने बताया कि दिवाली के बाद गर्म कपड़ों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे कारोबारी इसकी तैयारी पहले से ही करके रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार महिलाओं को गर्म ट्राउजर सूट, गर्म लोवर, वूलन कोट सेट (गर्म टीशर्ट-पायजामा) ज्यादा पसंद आ रहे हैं। वहीं, स्वैट शर्ट, टी-शर्ट, हुडी, इनर इत्यादि गर्म कपड़ाें की खरीदारी में महिलाएं जुटी हैं। युवतियों को डेनिम व लेदर जैकेट खूब पसंद आ रही हैं। रेक्सीन से निर्मित वजन में हल्की और दाम में सस्ती जैकेट की खूब मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवतियों की यह पहली पसंद में शामिल है। चूंकि स्टाइलिश दिखने के साथ इसमें कई तरह के डिजाइन व रंग उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर माल पंजाब के लुधियाना और दिल्ली से मंगवाया जा रहा है। ग्राहक भी गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजार में आ रहे हैं। लोगों को सर्दी से बचाव के साथ स्टाइलिश के साथ बजट में कपड़े चाहिए।
विकास गाबा ने बताया कि वूलन ट्राउजर सूट, गर्म लोवर, वूलन कोट सेट, स्वेट शर्ट, हुडी, गर्म टोपियां दुकानों पर उपलब्ध हैं। रंग-बिरंगे ट्राउजर सूट न केवल गर्माहट देने के साथ स्टाइलिश भी दिखते हैं।

दुकानदार विजय, गगन, कुनाल ने बताया कि वूलन ट्राउजर सूट 500 से 800, हुडी 400 से 1200 रुपये, गर्म लोवर 250 से 650 रुपये, वूलन कोट सेट 400 से 600 रुपये, स्वैट शर्ट 400 से 750 रुपये, टी-शर्ट 300 से 600 रुपये, हाफ-फुल स्वैट 400 से 1000 रुपये, जर्सी 300 से 800 रुपये, हाफ-फुल ब्लेजर 600 से 1800 रुपये प्रति पीस उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed