फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls should pay special attention to their health: Dr. Priyanka

स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें छात्राएं : डॉ. प्रियंका

Sat, 08 Mar 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Girls should pay special attention to their health: Dr. Priyanka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी कन्या महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह किया गया। आयोजन इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल, महिला सेल व महिला अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में हुआ। फोर्टिस अस्पताल कीडॉ. प्रियंका शर्मा ने छात्राओं को स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न स्टॉल लगाई। यहां विभिन्न व्यंजन, खिलौने, गहने व अन्य सामान प्रदर्शित किए। समाराेह में जुंबा व एरोबिक्स से छात्राओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। इस दौरान डॉ. मनमोहन सिंह की पुस्तक एम्पावर एंगेज एजुकेट का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान नीलिमा सैनी, तनु सिंह, पूर्व छात्रा रितिका गर्ग, जैसमिन, मुस्कान ओबेरॉय, पूनम कांबोज, मीना रानी, प्रियंका, रीना, रमनप्रीत कौर, तमन्ना को सम्मानित किया गयाज प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर, इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल कनवीनर विवेक, महिला सेल कनवीनर डॉ. मीनाक्षी सैनी व महिला अध्ययन केंद्र कनवीनर डॉ. मोनिका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनर व्हील क्लब की प्रधान नीलिमा सैनी ने कहा कि सपने पूरे करने के लिए योजना बनानी जरूरी है। उसके मुताबिक मेहनत कर बुलंदियों को छुआ जा सकता है। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर के निर्देश पर कालेज की कैडेट्स ने स्किट के जरिए नारी शिक्षा के महत्व को प्रदर्शित किया। मेजर गीता शर्मा ने बताया कि स्टिक में कैडेट्स ने दिखाया कि नारी शिक्षित होकर समाज को नई दिशा प्रदान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed