{"_id":"6813c396ff933c06b903655a","slug":"girls-should-fearlessly-complain-about-exploitation-neelam-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-137072-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं बेखौफ होेकर करें शोषण की शिकायत : नीलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं बेखौफ होेकर करें शोषण की शिकायत : नीलम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। राजकीय उच्च विद्यालय भूड़कलां में महिला थाना की एएसआई नीलम ने छात्राओं को साइबर क्राइम और महिला उत्पीड़न के बारे में जागरूक किया। उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे बताया। कार्यक्रम छात्राओं को महिला अपराधों, संरक्षण और कानूनी अधिकारियों के प्रति जागरूक करने के लिए करवाया गया।
एएसआई नीलम ने कहा कि अक्सर बालिकाओं का शोषण करने वाले आसपास या परिवार के ही लोग होते हैं। ऐसे में पीड़िता शर्म व डर के किसी से आपबीती साझा नहीं करती है। जिससे अपराधी का हौसला बढ़ता है और वह बड़ी वारदात को अंजाम देता है। अतः ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हमें आरंभ से ही जागरूक होना पड़ेगा।
उन्होंने छात्राओं को दुर्गा एप और पॉक्सो एक्ट के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कभी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग बेहद सावधानी से करना चाहिए। अपने निजी फोटो कभी किसी साइट पर अपलोड नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
यदि कोई कॉल कर स्वयं को पुलिस अधिकारी, जज या कोई बड़ा गुंडा बताता है तो घबराएं नहीं, इसकी सूचना 112 या 1091 नंबर पर दें। ये साइबर अपराधी हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों से बड़ा कोई हितैषी नहीं होता है। इस दौरान मुख्य सिपाही पूनम ने भी अपने विचार रखे। मुख्याध्यापक मधुकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर शशिपाल, राकेश कुमार, मांगेराम, भूपेश सिंह आदि मौजूद रहे।