फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls of Yamunanagar won four medals in weightlifting

Yamuna Nagar News: भारोत्तोलन में यमुनानगर की छोरियों ने जीते चार पदक

Mon, 15 Sep 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Girls of Yamunanagar won four medals in weightlifting
ट्रॉफी के साथ जीत की खुशी मनाते ​खिलाड़ी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की तेजली खेल परिसर में चल रही तीन दिवसीय 58वीं राज्य विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन लड़कों की लॉन टेनिस की अंडर-14, 17 आयु वर्ग के सभी और अंडर-19 का फाइनल मैच हुए। भारोत्तोलन में मेजबान यमुनानगर ने 58 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्थान पाया। जिले की लड़कियों ने कुल चार पदक जीते।
लॉन टेनिस में मेजबान यमुनानगर के खिलाड़ी फिसड्डी रहे और किसी आयु वर्ग में कोई स्थान नहीं प्राप्त कर सके। भारोत्तोलन में जिलों की लड़कियों ने एक भार वर्ग में पहला व अन्य में दूसरा स्थान पाया। इस दौरान लॉन टेनिस में लड़कें काफी कमजोर दिखाई दिए। अंतिम दिन जीत के लिए मैदान में उतरे खिलाड़ियों ने खूब दमदख व जोश दिया। प्रतिद्वंदियों को हराने के लिए खिलाड़ियाें ने ऐडी-चोटी का जोर लगाया।
विज्ञापन

विभाग की ओर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के भारोत्तोलन व लॉन टेनिस खेलों के मैच की मेजबानी मिली थी। इसमें लड़कियों की अंडर-17 व 19 भारोत्तोलन और लड़कों की लॉन टेनिस के अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता करवाई गई। भारोत्तोलन में दोनों आयु वर्ग की आठ-आठ भार वर्ग श्रेणी में मैच करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लॉन टेनिस की अंडर- 14 आयु वर्ग में करनाल प्रथम स्थान पर रहा झज्झर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 और 19 दोनों आयु वर्ग में गुरुग्राम के लड़कों का दबदबा रहा और राज्य विजेता बने। वहीं, इन दोनों आयु वर्ग में रोहतक ने दूसरा स्थान पाया। सभी विजेताओं को मुख्यातिथि सुनीता त्यागी ने नकद राशि, पदक और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान सहायक शिक्षा अधिकारी राजेश पोसवाल, कोच जोगेश कुमार, रेणु सैनी, अंजू, गोबिंद सिंह भाटिया, देवेंद्र सिंह, दया सिंह, कृष्ण लाल, सीमा शर्मा, योगिंद्र कुमार उपस्थित रहे।

भारोत्तोलन के परिणाम

अंडर-17
58 किग्रा में गुरुग्राम प्रथम, सिरसा द्वितीय।
63 किग्रा में सोनीपत प्रथम, यमुनानगर द्वितीय।
69 किग्रा में अंबाला प्रथम और पानीपत द्वितीय।
77 किग्रा में सोनीपत प्रथम और पानीपत द्वितीय।
77 से ऊपर भार वर्ग में करनाल प्रथम और पानीपत द्वितीय।
अंडर-19

48 किग्रा झज्जर प्रथम और पानीपत द्वितीय।
53 किग्रा में झज्झर प्रथम, जींद द्वितीय द्वितीय।
58 किग्रा में यमुनानगर प्रथम और पलवल द्वितीय।
63 किग्रा में हिसार प्रथम और पानीपत द्वितीय।
69 किग्रा में सोनीपत प्रथम और यमुनानगर द्वितीय।
77 किग्रा में सोनीपत प्रथम और फतेहाबाद द्वितीय।
86 किग्रा में सोनीपत प्रथम और यमुनानगर द्वितीय।
86 से ऊपर भार वर्ग मेवात प्रथम और हिसार द्वितीय।

शेष श्रेणियों में यह बने विजेता
अंडर-17 व 19 आयु वर्ग की भारोत्तोलन की कुछ श्रेणियों के मुकाबले शनिवार को करवाए गए थे। इस दौरान अंडर-19 आयु वर्ग की 48 किलोग्राम श्रेणी में झज्जर प्रथम, पानीपत द्वितीय रहा। वहीं, 53 किग्रा में झज्जर प्रथम और जींद द्वितीय रहा। इसी तरह अंडर-17 की 44 किलोग्राम श्रेणी में मेवात प्रथम और झज्जर द्वितीय रहा। इसके अलावा 48 किलोग्राम में झज्जर ने प्रथम और जींद ने द्वितीय स्थान पाया। वहीं, 53 किलोग्राम में अंबाला प्रथम और पानीपत द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed