फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls of Nanak Girls College first in hockey competition

Yamuna Nagar News: हाकी स्पर्धा में गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं प्रथम

Thu, 31 Aug 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Girls of Nanak Girls College first in hockey competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के स्मृति के उपलक्ष्य में बुधवार को गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एमएलएन कॉलेज में आयोजित हाॅकी स्पर्धा में प्रथम आने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इससे पहले वॉलीबॉल, जूडो, खो-खो खेल प्रतियोगिताएं स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया। इस दौरान छात्राओं ने हॉकी खेल स्पर्धा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और योग, आत्मरक्षा, भाषण, नृत्य जैसी गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। कॉलेज की संचालक डॉ. वरिंदर गांधी छात्रों से कहा कि खेलों को अपनाकर हम मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के साथ अपना करियर भी बना सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्राचार्या डॉक्टर गुरिंदरजीत कौर के संंग प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खेल विभाग की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि कॉलेज की तीन छात्राओं ने सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से एमएलएन कॉलेज में कराई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था। इस मौके पर कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. शैली, डॉ. हरविंदर कौर, शर्मिला, डॉ. शबनम भारती, किरण, रजनी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed