फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls made aware about cleanliness, Yamunanagar

छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Girls made aware about cleanliness, Yamunanagar
नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करतीं स्वयंसेविकाएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के डीएवी गर्ल्स कॉलेज के छात्रावास में स्वयं सेविकाओं के लिए सात दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया गया। शिविर में सौ से अधिक छात्राएं हिस्सा ले रही है। छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
शिविर में बतौर मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस कोआर्डिनेटर दिनेश राणा ने शिरकत की। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आभा खेत्रपाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका शर्मा व डॉ. निताशा बजाज ने की। शिविर में स्वयंसेविकाओं को महिला अधिकार, सड़क सुरक्षा, स्वयं को संवारने, एनीमिया, वातावरण प्रदूषण के कारण व बचाव के उपाय सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत नया गांव में रैली निकालकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने वृद्धाश्रम व बालकुंज का दौरा भी किया। वृद्धाश्रम में स्वयं सेविकाओं ने फल व अन्य चीजें वितरित की। वहीं बालकुंज में बच्चों को चित्रकला, नृत्य सहित अन्य कलाओं व विधाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

एनएसएस कोआर्डिनेटर दिनेश राणा ने बताया कि स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना का 1969 में शुरू की गई थी। उस समय 37 विश्वविद्यालयों में एनएसएस शुरू की गई। जिसमें करीब 40 हजार स्वयंसेवकों को शामिल किया गया था। एनएसएस के अंतर्गत आने वाले शैक्षणिक संस्थानों की संख्या में प्रतिवर्ष बढ़ोत्तरी हो रही है। वर्तमान में करीब चार हजार एनएसएस इकाइयों में 38 लाख से अधिक स्वयंसेवी हैं, जो देश के 391 विश्वविद्यालयों, करीब साढ़े 16 हजार कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों तथा 12,483 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में फैले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आभा खेत्रपाल ने कहा कि किसी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है। आज देश में तकरीबन 65 फीसदी जनसंख्या युवा है। युवा स्वेच्छा से सेवा के लिए आगे आएंगे, तो देश तरक्की के पथ पर अग्रसर होगा। डॉ. मोनिका शर्मा ने ड्रग्स व तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक हिंदी बीमार है, से सभी को राष्ट्रभाषा अपनाने का संदेश दिया। शिविर के दौरान छात्राओं का प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देने के अलावा योग का अभ्यास कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed