फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls displayed their mettle at the football trials

Yamuna Nagar News: लड़कियों ने फुटबॉल के ट्रायल में दिखाया दम

Sun, 09 Aug 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Girls displayed their mettle at the football trials
चयनित टीम के ​खिलाड़ियों के साथ कोच अ​धिकारी व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए शनिवार को लड़कियों के ट्रायल लिए गए। ट्रायल शहर के संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में हुए। ट्रायल में यमुनानगर और आसपास के विभिन्न स्कूलों की अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग की 150 से अधिक खिलाड़ी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ट्रायल स्कूल निदेशिका डॉ. लीना खेड़ा और प्राचार्य डॉ. ममता कुमार के नेतृत्व में हुए। ट्रायल के बाद तीनों आयु वर्गों में 18-18-18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी (एईओ) डॉ. गोपाल सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने मैदान पर पहुंचकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखने के लिए चयनकर्ताओं की विशेष टीम का गठन किया था। इसमें प्रमोद ठाकुर, नरेन थापा, सोहन लाल, अनिल सिंह अमित राणा और मंगला शर्मा शामिल रहे। उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों के खेल, तकनीक और फिटनेस का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया सुचारू चलाने में रणविजय, तरुण शर्मा, रजिंदर बहल और निर्भय थापा ने सहायक चयनकर्ता के रूप में भूमिका निभाई। कड़ी परीक्षा के बाद चयन समिति ने अंतिम निर्णय लिया। कोच नरेन थापा ने बताया कि बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर तीनों ही आयु वर्गों में 18-18-18 सबसे होनहार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह चुनी टीमें आगामी प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed