फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girls and women will get e-rickshaw training

Yamuna Nagar News: लड़कियों, महिलाओं को मिलेगा ई-रिक्शा प्रशिक्षण

Tue, 09 Jul 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Girls and women will get e-rickshaw training
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा केवल हरियाणा की बीपीएल परिवार की स्थाई निवासी लड़कियों व महिलाओं के लिए 10 दिन का ई-रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इच्छुक महिलाएं 10 जुलाई तक जिला प्रबंधक हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय में आवेदन कर सकती है।
यह प्रशिक्षण महिलाओं को निशुल्क प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को ई-ऑटो रिक्शा हरियाणा महिला विकास निगम की स्कीम के माध्यम से सब्सिडी पर लोन दिलवाया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लड़कियों व महिलाओं के पास हरियाणा का मूल निवासी प्रमाण पत्र के अलावा उम्र 18-45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा गरीबी रेखा से नीचे बीपीएल कार्ड धारक या जिस परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है व शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8वीं पास व महिला की अच्छी दृष्टि एवं वैध लर्नर लाइसेंस धारक होनी चाहिए। निर्धारित तिथि 10 जुलाई के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम, पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed