फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl students troubled by the arbitrary will of private bus operators

Yamuna Nagar News: प्राइवेट बस संचालकों की मनमर्जी से छात्राएं परेशान

Thu, 24 Oct 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 24 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Girl students troubled by the arbitrary will of private bus operators
यमुनानगर। प्राइवेट बसों में चालकों व परिचालकों की मनमर्जी से छात्राएं ही नहीं आमजन भी परेशान हो गया है। एक के बाद एक रोजाना जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी कार्यालय में प्राइवेट बस संचालकों के खिलाफ शिकायतें पहुंच रही हैं। बुधवार को न केवल छात्राएं बल्कि उनके परिजन भी डीटीओ कार्यालय में पहुंचे। आमने-सामने बात कराने के लिए डीटीओ ने बस संचालकों को भी कार्यालय में बुलाया था। छात्राओं ने तो यहां तक कह दिया कि प्राइवेट बसों में उन्हें बिठाया नहीं जाता। यदि कोई बैठ जाती है तो उन्हें रास्ते में ही उतार दिया जाता है। जिससे वह परेशान हो गई हैं। वह तो अपने घर भी समय से नहीं पहुंच पाती। साथ ही उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। डीटीओ हैरतजीत कौर ने बस संचालकों से कहा कि भविष्य में इस तरह की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही वह रोडवेज बसों को लेकर जीएम से भी बात करेंगी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले यमुनानगर बस स्टैंड से नारायणगढ़ जाने वाली प्राइवेट बस के खिलाफ छात्राओं ने शिकायत की थी। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उनका बस पास बना हुआ है। इसके बावजूद प्राइवेट बस का परिचालक उन्हें बस में नहीं बिठाता। साथ ही उनसे अभद्र व्यवहार भी करता है। जिसकी शिकायत उन्होंने डीटीओ कार्यालय में की। जिसके बाद डीटीओ ने बस को जब्त करके उसका पांच हजार रुपये का चालान कर दिया। अब दूसरी शिकायत रादौर रोड पर सफर करने वाली छात्राओं के परिजनों ने डीटीओ कार्यालय में दी। परिजनों ने डीटीओ को बताया कि उनकी बेटियां रादौर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होते हुए पढ़ने के लिए यमुनानगर शहर के कॉलेजों में आती हैं। उन्होंने बस पास बनवाया हुआ है। दोपहर को छुट्टी के बाद जब वह घर जाती हैं तो प्राइवेट बस चालक उन्हें बिठाते नहीं। परिचालक कहता है कि रादौर से पहले कोई छात्रा नहीं बैठेंगी। यदि कोई बैठ जाती है तो उन्हें रादौर के बजाय दामला में ही उतार दिया जाता है जो रादौर से सात से आठ किलोमीटर पहले है। प्राइवेट बस संचालकों की मनमर्जी से उनकी बच्चियों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो जाता है। परिजनों ने छात्राओं द्वारा बस से लिए गए टिकट भी शिकायत के साथ लगाए। वहीं डीटीओ ने साढौरा की उन छात्राओं को भी अपने कार्यालय में बुलाया था जिन्होंने शिकायत की थी।
विज्ञापन

डीटीओ हैरतजीत कौर ने कहा कि छात्राओं व उनके परिजनों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद सभी प्राइवेट बस संचालकों को कार्यालय में बुलाया गया था। बस संचालकों को समझा दिया गया है कि कोई भी छात्राओं को परेशान न करे। निर्धारित रूट पर सभी स्टॉपेज पर बस रोकनी होगी। यदि दोबारा ऐसी शिकायत मिली तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed