{"_id":"5d7fd6d18ebc3e017d36307f","slug":"girl-raped-yamuna-nagar-news-rtk5183746118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती को यूपी ले गया युवक, कई दिनों तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती को यूपी ले गया युवक, कई दिनों तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जठलाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीय युवती को एक युवक ने शादी का झांसा देकर अगवा करके उत्तरप्रदेश ले गया। जहां आरोपी ने उसे अज्ञात स्थान पर रखा और कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने युवती के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। युवक युवती को उसके गांव छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक व चार महिलाओं समेत आठ लोगों पर दुष्कर्म व षडयंत्र रचने का मामला दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन सितंबर की रात को गांव कोहड़ी, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश निवासी विशालचंद ने उसे शादी का झांसा देकर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया था। इसके बाद उत्तरप्रदेश में अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी इस साजिश में उसके गांव के सुभाष, रचना, प्रीति, कोमल, मंगी, मुकेश और सोनम ने सहयोग किया। बाद में विशालचंद उसे उसके गांव के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले में नामजद लोगों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
थाना प्रभारी ललित सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।