फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girl raped on the pretext of showing video

Yamuna Nagar News: वीडियो दिखाने के बहाने बच्ची से किया दुष्कर्म

Tue, 20 Feb 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Feb 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of showing video
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर जगाधरी क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और यहां एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते हैं। आरोप है कि बच्ची को मोबाइल पर वीडियो दिखाने के बहाने दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित बच्ची की मां ने थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ क्षेत्र के एक गांव में रहती है। यहां पर प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करती है और परिवार के साथ रहती है। वहां पर पश्चिम बंगाल के ही उनके रिश्तेदार सागर अली और इंदाजुलहक भी रहते हैं। 17 फरवरी को उसकी सात साल की बेटी ने बताया कि सागर और इंदाजुलहक ने उसे मोबाइल में वीडियो दिखाने के बहाने कमरे में बुलाया, जहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया। जब वह रोने लगी तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया। महिला ने बताया कि जब उसने इस बारे में आरोपियों से पूछा तो वे उसे धमकी देने लगे। इस दौरान उसने आरोपी इंदाजुलहक का फोन उसने छीन लिया। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी निरीक्षक अनंत राम का कहना है कि दोनों आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed