{"_id":"65a9b2b650ff2254260c75b7","slug":"girl-molested-beaten-and-threatened-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-12635-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवती से छेड़खानी, मारपीट कर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवती से छेड़खानी, मारपीट कर दी धमकी
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवक ने रास्ते में एक युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार शाम छह बजे किसी काम से जा रही थी। रास्ते में बाड़ी माजरा निवासी सुमित ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।