{"_id":"60b93d658ebc3e555709743f","slug":"girl-child-raped-yamuna-nagar-news-knl720077124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसे बड़े पापा बुलाती थी मासूम, वही बनाता रहा हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसे बड़े पापा बुलाती थी मासूम, वही बनाता रहा हवस का शिकार
विज्ञापन
जिले के एक गांव में अपने परिवार के साथ रह रही साढ़े बारह साल की लड़की को कई महीने से एक व्यक्ति हवस का शिकार बनाता रहा। पांच महीने की गर्भवती होने पर बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद गर्भवती होने की बात कही। बच्ची छठी क्लास में पढ़ती है और आरोपी पैतृक गांव का ही रहने वाला है, जो रादौर में उनके घर में बने एक अलग कमरे में रहता है। परिजनों का कहना है कि आरोपी को बच्ची बड़े पापा कहकर बुलाती रही और वह मासूम के साथ दुष्कर्म करता रहा। शिकायत के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि बच्ची को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल में आए थे, जहां डॉक्टरों ने उसका अल्ट्रासाउंड करवाया तो पता चला कि लड़की लगभग 5 माह की गर्भवती है। इसकी सूचना अस्पताल की ओर से चाइल्डलाइन टीम व रादौर पुलिस को दी गई। चाइल्ड लाइन टीम की ओर से काउंसिलर शशि वासन, सुमित कुमार व हन्नी तोमर की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। वहीं डीएसपी रादौर रजत गुलिया व थाना रादौर प्रभारी सुखविंद्र शर्मा पुलिस की टीम के साथ मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे। इस दौरान चाइल्ड लाइन की टीम ने पीड़ित बच्ची की काउंसिलिंग कर मामले की जानकारी ली। पीड़ित बच्ची का मेडिकल भी करवाया गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर सहारनपुर के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चाइल्ड लाइन की निदेशिका अंजू बाजपेयी ने बताया कि लड़की की काउंसिलिंग के बाद पूछताछ में उसने बड़े पापा को आरोपी बताया है। सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि बच्ची की जब जांच की गई तो वह 19 सप्ताह की गर्भवती मिली। फिलहाल बच्ची को चिकित्सा सुविधा के लिए जगाधरी अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। पीड़ित बच्ची व उसका परिवार रादौर क्षेत्र के एक गांव में सब्जी की फसल लगाने का कई वर्षों से काम कर रहे हैं। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी व्यक्ति भी पीड़ित परिवार के पैतृक गांव का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।