फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Girdawari was done wrongly, case against Naib Tehsildar

Yamuna Nagar News: गलत तरीके से की थी गिरदावरी, नायब तहसीलदार पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Girdawari was done wrongly, case against Naib Tehsildar
प्रतापनगर में शामलात की जमीन की गलत तरीके से गिरदावरी करने के आरोप में पुलिस ने छछरौली के तत्कालीन नायब तहसीलदार आनंद रावल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जसविंद्र सिंह की शिकायत पर की।
विज्ञापन


जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जसविंद्र सिंह ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आनंद रावल वर्ष 2012 में छछरौली में नायब तहसीलदार कार्यरत थे। उस समय एक वाद सूबेदीन बनाम ज्योति राम वगैरह खसरा गिरदावरी के संबंध में उनकी कोर्ट में दायर किया गया था। जिसका निर्णय आनंद रावल ने बतौर सहायक कलेक्टर द्वितीय श्रेणी के तहत किया गया था। 29 कनाल 17 मरले की प्रतापनगर स्थित जमीन का यह वाद था। गलत गिरदावरी की शिकायत डीसी के पास पहुंची तो उन्होंने जांच कराई।
विज्ञापन

इसकी जांच जिला राजस्व अधिकारी को सौंपी गई थी। इस जांच में सामने आया कि जिस जमीन की गिरदावरी की गई, वह प्रतापनगर में शामलात की भूमि थी। इस केस में ऐसे व्यक्ति को उत्तरवादी बनाया गया जिसकी वर्ष 2007 में मौत हो चुकी है। उसके वारसान को भी मिसल पर नहीं लाया गया। जिस व्यक्ति के नाम गिरदावरी बदलने के आदेश दिए गए हैं। उसका इस जमीन पर नाजायज कब्जा था। जिसके आधार पर ही हिदायतों का उल्लंघन कर ग्राम पंचायत की शामलात भूमि की गिरदावरी की गई। जिसमें तत्कालीन नायब तहसीलदार आनंद रावल की संलिप्तता है। इस आधार पर पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तत्कालीन नायब तहसीलदार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छछरौली थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि डीडीपीओ की ओर से शिकायत आई थी। जिसके आधार पर मामले में तत्कालीन नायब तहसीलदार आनंद रावल पर केस दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed