फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gilli-Danda brought back childhood memories

Yamuna Nagar News: गिल्ली-डंडा ने बचपन की यादें कराईं ताजा

Fri, 15 Nov 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 15 Nov 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Gilli-Danda brought back childhood memories
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। ऐतिहासिक कपालमोचन में पहुंच रहे श्रद्धालुओं को यहां बिक रहे गिल्ली-डंडा पर नजर पड़ते ही बचपन की याद आ जाती है। इसे देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है।
मेले में आए बुजुर्ग शमशेर, मायाराम व लीलू का कहना है कि पहले शहर व गांवों की गलियों में बच्चे गिल्ली-डंडा लेकर खेलते दिखते थे। गिल्ली-डंडा खेला जाने वाला ऐसा पारंपरिक खेल रहा है कि इसके लिए बच्चे खाने-पीने की सुध तक खो देते हैं। आधुनिकता की आंधी में यह पारंपरिक खेल लगभग लुप्त हो गया है।
विज्ञापन

अब गांव देहात में भी बच्चे गिल्ली-डंडा खेल के बारे नहीं जाते हैं। अब गिल्ली-डंडा, कंचे इत्यादि खेल अब केवल किताबी में पढ़ने और पुराने लोगों के किस्सों में ही सुनने को मिलते हैं। कारीगर शीशम की लकड़ी को तराश कर डिजाइन बने गिल्ली-डंडे की कीमत मात्र 30 से 50 रुपये हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी उवैश ने बताया कि मेले में गिल्ली-डंडा लोगों को खूब भा रहा है। गिल्ली-डंडा हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। यही नहीं कई समुदायों में घर के मंदिर में इसे रखकर पूजा भी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed