फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Get your petrol and diesel stuffed in time, there will be a strike on November 15, 175 pumps will remain closed

समय रहते भरवा कर रख लें अपना पेट्रोल और डीजल, 15 नवंबर को होगी हड़ताल, 175 पंप रहेंगे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Get your petrol and diesel stuffed in time, there will be a strike on November 15, 175 pumps will remain closed
हड़ताल के बारे में जानकारी देते एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर है। वह15 नवंबर से पहले पेट्रोल और डीजल का इंतजाम करके रख लें। कहीं ऐसा न हो उस दिन आपको तेल न मिले। ऐसे में धक्के मारकर वापस लौटना पड़े। दरअसल केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल पर घटाए गए 10 से 12 रुपये वैट से पेट्रोल पंप संचालकों नुकसान हुआ है। इसी के चलते डीलर कमीशन में न करने के विरोध में पेट्रोल पंप संचालकों ने15 नवंबर को हड़ताल करने का फैसला लिया है। जो सुबह छह से अगले दिन यानी 16 नवंबर तक सुबह छह बजे तक रहेगी। ऐसे में जिले के 175 पंप पूरी तरह से बंद रहेंगे।
विज्ञापन

वीरवार को जिम खाना क्लब में ऑल कंपनी डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक पत्रकार वार्ता की। इस दौरान पेट्रोल पंप मालिकों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं गई तो ऑल इंडिया पेट्रोल पंप एसोसिएशन हड़ताल को लेकर निर्णय ले सकता है। पंप मालिकों ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर जो वैट व एक्साइज ड्यूटी घटाती थी। उससे जो नुकसान होता था उसे पेट्रोलियम कंपनियां खुद वहन करती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। इससे पंप संचालकों को काफी नुकसान हुआ है, जबकि सरकार को खुद नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। आल कंपनी डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी रामेश्वर चौहान, देवेंद्र चावला, जरनैल सिंह ने बताया कि वैट से पेट्रोल पंप संचालकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है तथा जो कमीशन आता था वह भी नहीं मिला।
विज्ञापन

पंप संचालकों का कहना है कि उनकी एसोसिएशन भी पेट्रोल और डीजल के कीमतें कम होने के हक में हैं। इससे जहां तेल की कीमत कम होगी वहीं उनकी सेल भी अधिक रहेगी। पदाधिकारियों ने कहा हड़ताल के दौरान किसी को तेल नहीं दिया जाएगा। केवल एंबुलेंस या ज्यादा इमरजेंसी वालों की तेल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed