Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Get the 11,000-volt power lines removed from the rooftops

Yamuna Nagar News: छतों से जा रही 11 हजार वोल्ट की लाइन हटवाएं

Sat, 27 Dec 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Get the 11,000-volt power lines removed from the rooftops
जनता दरबार में मौजूद डीसी, एसपी, एसडीएम व अन्य अ​धिकारी। डीआईपीआरओ - फोटो : नारखी क्षेत्र में सिरसानदी में रजवहा का पानी पहुंचे पानी को फसलों की ओर जाने से रोकने की कोशिश करते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। जिला प्रशासन ने गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनने की पहल को आगे बढ़ाते हुए खंड के गांव रसूलपुर में शुक्रवार रात जनता दरबार व समाधान शिविर का आयोजन किया। डीसी प्रीति और एसपी कमलदीप गोयल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में गांव की जसवंत्री देवी ने घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से हो रही समस्या से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि इन तारों से गांव के कई परिवार परेशान हैं। इसलिए इन्हें जल्द हटवाया जाए। वहीं नदी पार झूर माजरा के रघुबीर, मनमोहन, कुलविंद्र और सुरेंद्र कौर ने गंदे पानी के नाले को पक्का करवाने की मांग रखी। रामपुर आराइयां के ग्रामीणों ने गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग उठाई। रसूलपुर की जवंत्री देवी, ममता रानी और कुसुम देवी ने पक्का मकान बनवाने, ममतेश ने बिजली का बिल ठीक करवाने को कहा।
विज्ञापन

इसके अलावा सुदेश कुमारी, वर्मिला देवी, संजीव कुमार, कृष्णा देवी, शकुंतला देवी और हरजिंदर कौर ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन लगवाने की शिकायत रखी। कई ग्रामीणों ने परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने, राशन कार्ड बनवाने, विधवा व दिव्यांग पेंशन लगवाने, पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटवाने, बिजली बिल माफ करने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और शिवधाम योजना के तहत श्मशान घाट पक्का करवाने जैसी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति ने कहा कि प्रशासन लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए स्वयं गांवों तक पहुंच रहा है। जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव था, उन्हें तुरंत निपटा दिया गया है, जबकि शेष समस्याओं का समाधान इसी सप्ताह किया जाएगा। बजट से जुड़ी मांगों पर भी विचार कर समय रहते कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में लोगों को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्त समाज की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed