फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Get rid of the 24 animal smugglers being transported in the canter

कैंटर में भरकर ले जाए जा रहे 24 पशु तस्करों से मुक्त कराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Get rid of the 24 animal smugglers being transported in the canter
यमुनानगर। मवेशियों को कैंटर में भरकर यूपी ले जा रहे पशु तस्करों से पुलिस ने 14 भैंसे व 10 कटड़े मुक्त करवाए। सदर पुलिस ने टी प्वाइंट नाके के पास नाकाबंदी कर जांच कर रही है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल रविंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वह टी प्वाइंट कलानौर पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। कुछ समय बाद अंबाला की तरफ से एक कैंटर आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देख कैंटर नाके से लगभग 20 मीटर पीछे ही रुक गया। उसने भागकर अपने साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर कैंटर चालक व उसके साथ बैठे व्यक्ति को काबू किया। चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले के गांव मझीन निवासी दविंद्र कुमार व साथ बैठे व्यापारी की पहचान सहारनपुर के कुरेशियान मोहल्ला निवासी दानिश के नाम से हुई। कैंटर की तिरपाल हटाकर जब जांच की गई तो उसमें 14 भैंसे व 10 कटड़े बरामद किए गए, उनके पैर व मुंह बांधे हुए थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अवैध पशु तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed