फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Get an appointment from an eminent person a day in advance and get the satisfaction letter signed.

Yamuna Nagar News: एमिनेंट पर्सन से एक दिन पहले समय लेकर संतुष्टि पत्र पर कराएं हस्ताक्षर

Thu, 29 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 29 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Get an appointment from an eminent person a day in advance and get the satisfaction letter signed.
यमुनानगर। सीएम विंडो की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बुधवार को मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने नगर निगम क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों अर्थात एमिनेंट पर्सन की बैठक ली। बैठक में अशोक चनेटी, एडवोकेट हरिंद्र कुमार, नीरज गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, नरेश कालड़ा, जगदीश बब्बर, अशोक मेहंदीरत्ता, खैराती लाल बत्रा समेत विभिन्न एमिनेंट पर्सन ने भाग लिया। सरकार के निर्देशानुसार सीएम विंडो पर जब भी कोई शिकायत आती है तो संबंधित विभाग को शिकायत के निपटान के लिए एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर करवाने जरूरी हैं। एमिनेंट पर्सन शिकायतकर्ता की संतुष्टि होने के बाद ही शिकायत का निपटान करने के लिए अपनी सहमति देते हैं। बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्र की लंबित शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


महाबीर प्रसाद ने कहा कि समाधान शिविर व सीएम विंडो पर गली व नालियां बनवाने, अवैध कब्जे हटवाने समेत अन्य समस्याओं संबंधित शिकायतें आ रही है। अवैध कब्जों व अन्य लंबित शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। विकास कार्याें संबंधित शिकायतों पर मौका मुआयना कर एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। सफाई, पैचवर्क व अन्य मरम्मत कार्य पर भी तुरंत कार्रवाई की जा रही है, लेकिन कुछ शिकायतकर्ता शिकायत का समाधान होने के बाद भी संतुष्टि पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करते। उन्होंने एमिनेंट पर्सन से अपील की कि वे ऐसी शिकायतों के निपटान में सहयोग करें। इस दौरान निर्णय लिया गया कि एक दिन पहले संबंधित अधिकारी सीएम विंडो की शिकायत के संतुष्टि पत्र पर हस्ताक्षर कराने के लिए एमिनेंट पर्सन से समय लेंगे ताकि एमिनेंट पर्सन व अधिकारी को शिकायतों के निपटान में कोई दिक्कत न हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed