{"_id":"60510df08ebc3e76a43de224","slug":"gender-checkup-caught-woman-for-abortion-yamuna-nagar-news-knl64371137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग जांच कर गर्भपात करने के आरोप में महिला को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंग जांच कर गर्भपात करने के आरोप में महिला को पकड़ा
विज्ञापन
Gender checkup caught woman for abortion
- फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर)प्रतापनगर। क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक चलाने और वहां कथित रूप से लिंग जांच करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को कुटीपुर रोड पर चल रहे भगवती नर्सिंग क्लीनिक पर छापामारी की। क्लीनिक संचालिका को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया।
संचालिका के कब्जे से नकली ग्राहक से लिए तीन हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. राजेश परमार, डॉ. जेपी प्रसाद, सीडीपीओ छछरौली डॉ. सीमा प्रसाद, खदरी सीएचसी के डॉ. सूरजभान, नीतीश गोयल, एएसआई सुभाष चंद्र व दो महिला पुलिसकर्मी शामिल रही। छापे के दौरान एक मरीज भी यहां दाखिल मिला। टीम ने मौके से दवाई, गर्भपात में इस्तेमाल होने वाले औजार, मौके से मिले कुछ प्रमाणपत्र, ग्राहकों की पर्ची, कई नामी डॉक्टरों के अस्पताल की पर्चियां भी बरामद हुई हैं। पीएनडीटी के नोडल व उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश परमार ने बताया कि प्रताप नगर बस स्टैंड के पास एक क्लीनिक पर अवैध रूप से महिलाओं का गर्भपात किए जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर नकली ग्राहक को तैयार करके क्लीनिक पर भेजा गया। यहां पर ग्राहक से गर्भपात कराने के लिए क्लीनिक संचालिका ने 16 हजार रुपये मांगे। उसने तीन हजार रुपये मौके पर जमा कराने के लिए कहा और 13 हजार रुपये बाद में देने की बात तय हुई। जैसे ही नकली ग्राहक उसे पैसा देने लगी तो संकेत पाकर टीम ने छापा मार दिया। डॉ. राजेश परमार ने बताया कि क्लीनिक संचालिका ने जानकारी दी है कि वह केवल मैट्रिक पास है। वह टीम के सामने कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाई।
-इस संबंध में थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि डॉ. जेपी की शिकायत पर क्लीनिक संचालिका ममता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।