फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Geezer on the pretext of asking for directions duped

रास्ता पूछने के बहाने वृद्धा को ठगा

Sat, 17 May 2014 12:37 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sat, 17 May 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में कैंटीन चलाने वाली बुजुर्ग से रास्ता पूछने के बाहने तीन युवकों ने ठग लिया। वृद्धा को ठगी का पता घर पहुंचने पर लगा। ठगी का पता लगते ही परिजनों ने ठगों की तलाश की, लेकिन किसी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


हमीदा क्षेत्र की कृष्णा कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय कृष्णा रानी ने बताया कि वह शहर के एक निजी स्कूल में कैंटीन चलाती है। वीरवार दोपहर वह कैंटीन बंद कर घर जा रही थी। इसी दौरान उसे दो युवक मिले और उन्होंने उससे सहारनपुर का रास्ता पूछा।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि इस दौरान युवक उससे इधर-उधर की बातें करते हुए उसे यमुना नहर की ओर ले गए। इसी बीच रास्ते में एक अन्य युवक भी उन्हें मिल गया और उन्हीं के साथ चल दिया। तीनों युवक उससे बातचीत करते रहे। इस दौरान एक युवक ने महिला को नोटों का एक बंडल दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने उसे इस कद्र सम्मोहित कर लिया कि उसने अपने सोने के टॉप्स और अंगूठी उतार कर उन्हें दे दी। महिला ने बताया कि युवकों ने नोटों का बंडल उसकी आंखों के सामने एक रुमाल में रखकर उसे दे दिया।

युवकों ने कहा कि नकदी ज्यादा है इसे संभाल कर घर ले जाना। महिला ने बताया कि जब वह घर पहुंची और रुमाल खोलकर देखी तो उसमें केवल कागज निकले। पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने युवकों को बहुत तलाशा लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। हमीदा पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


युवकों ने महिला के प्रति दिखाई सहानुभूति
महिला ने बताया कि पहले मिले युवकों ने जब उससे रास्ता पूछा तो उसने युवकों को रास्ता बता दिया। इस दौरान एक युवक ने उससे बातचीत शुरू कर दी और उसके प्रति सहानुभूति जताने लगा। महिला के अनुसार युवक ने उससे कहा कि इतनी धूप में वह घर से बाहर क्यों जा रही है। लू लगने से वह बीमार पड़ जाएगी। इसके अतिरिक्त युवकों ने उसे उसके स्वास्थ्य के बारे पूछा और कुछ घरेलु नुस्खे भी बताएं, जिससे वह उनकी बातों में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed