फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gave information about National Foreign Scholarship Scheme

Yamuna Nagar News: राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृति योजना की जानकारी दी

Sat, 27 Jul 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 27 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Gave information about National Foreign Scholarship Scheme
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में अंतर राष्ट्रीय कार्यशाला हुई। आयोजन कॉलेज के मानव अधिकार विभाग और गांधी, नेहरू स्टडी सेंटर व अंतरराष्ट्रीय अंबेडकराइट नेटवर्क की ओर से किया गया। इसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दी जाने वाली स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में यूएसए स्थित स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मुस्तफा इवीस, जेएनयू के स्कॉलर डॉ. बशारत हसन व रादौर स्थित सरकारी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजीव गांधी ने ऑनलाइन संबोधित किया। इस दौरान डॉ. कृष्ण कुमार ने छात्राओं को राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृति योजना के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

जबकि आईजीएन कॉलेज लाडवा के पूर्व प्राचार्य डॉ. रवीश कुमार चौहान, असंध राजकीय कॉलेज के डॉ. सुशील कुमार ने छात्राओं को ऑफलाइन संबोधित किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम मानव अधिकार विभाग के इंचार्ज डॉ. कृष्ण कुमार की देखरेख में हुआ। मुस्तफा इवीस ने कहा कि शैक्षिक न्याय आज के समय की मांग है। जब तक हाशिए पर जीवन यापन कर रहे लोगों तक शिक्षा नहीं पहुंच पाती, तब तक स्वतंत्रता के मायने साबित नहीं हो पाते। डॉ. रविश कुमार, डॉ सुशील कुमार, डॉ. कमल भंभौरी व डॉ. विजयंत नेहरा ने छात्राओं को कॅरियर के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed