{"_id":"6a91dcc7917325983b0626d4","slug":"gateway-built-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161998-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साढौरा में 18 लाख से बना प्रवेश द्वार बदहाली का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साढौरा में 18 लाख से बना प्रवेश द्वार बदहाली का शिकार
Sat, 29 Aug 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
साढौरा में प्रवेश द्वार के पास हुआ अवैध कब्जा। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। नगर पालिका की ओर से महज 40 दिन पहले डेहा बस्ती के पास 18 लाख की लागत से बनाए गए पीर बुद्धू शाह प्रवेश द्वार की अनदेखी के कारण वहां गंदगी व मलबे के अंबार लग गए हैं। नतीजन सुंदरीकरण के लिए बनाया गया यह प्रवेश द्वार बदसूरत नजर आने लगा है।
मार्केट कमेटी के सेवानिवृत्त सचिव खुर्शीद अली ने बताया कि 13 जून को नगरपालिका की अध्यक्ष शालिनी शर्मा ने इस प्रवेश द्वार का लोकार्पण करते हुए इसे कस्बे की खूबसूरती बढ़ाने वाला कदम बताया था। लेकिन नगरपालिका की ही अनदेखी के कारण इस प्रवेश द्वार के आसपास गंदगी व मलबे के अंबार लग गए हैं।
प्रवेश द्वार के आसपास कूड़ा-कचरा और गंदा पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानी होती है। वहीं प्रवेश द्वार पर ही आसपास रहने वालों द्वारा अवैध कब्जे करने से प्रवेश द्वार नजर तक नहीं आ रहा है। इन वजहों से नगरपालिका की ओर से खर्चा गया पैसा बेकार नजर आ रहा है। नगरपालिका की इस अनदेखी से यह प्रवेश द्वार अपने भव्य स्वरूप को खोने लगा है।
विज्ञापन
सतनाम सिंह, जसबीर सिंह व गुरुदेव सिंह ने बताया कि बाइपास से प्रवेश द्वार होते हुए कस्बे में दाखिल होते ही जगह-जगह जलभराव व गंदगी नजर आती है। हालत यह है कि इस रास्ते पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होने से यह रास्ता लगभग तीस फुट से घटकर महज आठ फुट चौड़ा ही रह गया है।
इससे यहां से गुजरने में वाहन चालकों को बहुत परेशानी हो रही है। नियमित सफाई के अभाव में नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर गली को क्षतिग्रस्त कर रहा है। जलभराव व गली क्षतिग्रस्त होने से यहां से आवाजाही में मुश्किल होने के अलावा बदबू की भरमार हो गई है।
जल्द हटेंगे कब्जे : शालिनी शर्मा
नगरपालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा ने बताया कि प्रवेश द्वार के पास क्षतिग्रस्त पुलिया को बनाने के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया जारी है। प्रवेश द्वार के आसपास अवैध कब्जे हटाने के लिए प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है। जल्दी ही पुलिस सहायता से अवैध कब्जे हटा दिए जाएंगे।

साढौरा में प्रवेश द्वार के पास हुआ अवैध कब्जा। संवाद- फोटो : 1