फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ganpati installed in 250 pandals and homes across the city

Yamuna Nagar News: शहर में 250 पंडालों व घरों में विराजे गणपति

Tue, 15 Sep 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ganpati installed in 250 pandals and homes across the city
सेक्टर-17 में शनि मंदिर के पास से मूर्तियां पसंद करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया, सोमवार को गणेश चतुर्थी पर ट्विनसिटी में चारों ओर गणपति के जयकारे गूंजते रहे। शहर में करीब 250 स्थानों पर गणेश उत्सव के लिए पंडालों में गणपति की स्थापना हुई। वहीं घरों में भी श्रद्धालुओं ने प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की।
सुबह से ही श्रद्धालु सेक्टर-17 स्थित शनि मंदिर के पास से गणेश प्रतिमाएं लेने पहुंचने लगे। ढोल की थाप पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए प्रतिमाओं को वाहनों में लेकर अपने-अपने पंडालों की ओर रवाना हुए। शहर की गलियों और बाजारों से गुजरती शोभायात्राओं से माहौल भक्तिमय हो गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद घरों और पंडालों में गणपति को विराजमान किया गया।
विज्ञापन

वहीं घरों में भी श्रद्धालुओं ने प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। प्रतिमा स्थापना के बाद आरती की गई और बप्पा को मोदक, लड्डू व अन्य मिष्ठान का भोग लगाया गया। इसके बाद कई स्थानों पर कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्तिकारों ने आकर्षक ढंग से सजी प्रतिमाएं आयोजकों को सौंपीं। किसी गणपति के सिर पर चमकता मुकुट था तो किसी को रंग-बिरंगे वस्त्र और आभूषणों से सजाया गया था। श्रद्धालु प्रतिमाओं को फूलों से सजे वाहनों में लेकर पंडालों तक पहुंचे। मूर्ति लेने पहुंचे रामदेव, रानी, मुकेश और महावीर ने बताया कि वे कई वर्षों से गणेश उत्सव पर प्रतिमा स्थापित करते आ रहे हैं।
उत्सव को लेकर इस बार भी काफी उत्साह है। आसपास के लोग भी कीर्तन में शामिल होते हैं और कार्यक्रम के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि दस दिन का उत्सव कब गुजर जाता है, पता ही नहीं चलता। बप्पा को विदा करते समय दुख भी होता है और अगले साल फिर आने की कामना की जाती है।
अमादलपुर स्थित सूरजकुंड मंदिर के आचार्य त्रिलोकचंद ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर मध्याह्न काल में गणपति स्थापना और पूजा को विशेष शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार सोमवार को गणेश पूजा का मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11:04 से दोपहर 1:33 बजे तक रहा। इसी शुभ समय में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गणपति का आह्वान किया। ट्विनसिटी में 10 दिन तक भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहेगा।

यमुना विहार में वाटरप्रूफ पंडाल में विराजे बप्पा
खालसा कॉलेज के सामने यमुना विहार कॉलोनी में यमुना क्लब की ओर से लगाए गए वाटरप्रूफ पंडाल में गणपति की स्थापना की गई। क्लब प्रधान पंकज मेहंदीरत्ता ने बताया कि क्लब की ओर से दूसरी बार गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। पंडाल में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती होगी और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विसर्जन से एक दिन पहले भजन संध्या का आयोजन होगा।

सेक्टर-17 में शनि मंदिर के पास से मूर्तियां पसंद करते लोग। संवाद

सेक्टर-17 में शनि मंदिर के पास से मूर्तियां पसंद करते लोग। संवाद

सेक्टर-17 में शनि मंदिर के पास से मूर्तियां पसंद करते लोग। संवाद

सेक्टर-17 में शनि मंदिर के पास से मूर्तियां पसंद करते लोग। संवाद

सेक्टर-17 में शनि मंदिर के पास से मूर्तियां पसंद करते लोग। संवाद

सेक्टर-17 में शनि मंदिर के पास से मूर्तियां पसंद करते लोग। संवाद

सेक्टर-17 में शनि मंदिर के पास से मूर्तियां पसंद करते लोग। संवाद

सेक्टर-17 में शनि मंदिर के पास से मूर्तियां पसंद करते लोग। संवाद

सेक्टर-17 में शनि मंदिर के पास से मूर्तियां पसंद करते लोग। संवाद

सेक्टर-17 में शनि मंदिर के पास से मूर्तियां पसंद करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed