फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ganpati immersion was done with band music

Yamuna Nagar News: बैंड-बाजों के साथ किया गणपति विसर्जन

Wed, 18 Sep 2024 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 18 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Ganpati immersion was done with band music
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गणपति के दीवाने क्लब रादौर की ओर से मंगलवार को गणपति विसर्जन पर बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ विपिन शर्मा ने किया। शोभायात्रा में गणेश जी की सुंदर झांकी निकाली गई।
शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होकर नगर पालिका रोड, मेन बाजार, गीता बाजार, कॉलेज रोड से होकर पश्चिमी यमुना नहर के पक्के घाट पर समाप्त हुई। देर शाम पक्के घाट पर गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इससे पहले शहर की ब्राह्मण धर्मशाला में हवन किया गया। इसमें अनिल शर्मा मुख्य यजमान रहे। पंडित गोवर्धन शर्मा ने हवन में आहुति डलवाकर सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

क्लब के सदस्य सुमित पंडित, बिंदर सैनी, गगन शर्मा, गौरव शर्मा, अनिल शर्मा ने बताया कि क्लब की ओर से गणपति विसर्जन को लेकर शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इसमें सभी अपना सहयोग करते हैं। इस मौके पर सुमित पंडित, बिंदर सैनी, गगन शर्मा, गौरव शर्मा, अनिल शर्मा, विपिन कांबोज, गुड्डू, विशु गुप्ता, आयुष शर्मा, अजय नंदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed