फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ganpati Bappa sits, Yamunanagar

जयकारों के बीच विराजमान हुए गणपति बप्पा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa sits, Yamunanagar
घर पर गणपति की मूर्ति के सामने पूजा करता श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को बाजारों में काफी रौनक दिखाई दी। पिछले साल कोरोना संक्रमण की वजह से गणेश महोत्सव पर रोक लगा दी गई थी। इस बार कोरोना नियमों पर लोगों की आस्था भारी दिखाई दे रही है। बड़ी संख्या में लोग बाजार में गणपति बप्पा की मूर्ति लेने पहुंचे। लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर जयकारों के साथ अपने घरों में गणपति की मूर्ति को विराजमान किया।
भगवान गणेश की पूजन करने के लिए दुबड़ा घास, गन्ना, नारियल और बूंदी के लड्डू चाहिए होते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इन चीजों का भोग लगाने से भगवान गणेश अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों को अपना आशीर्वाद देते है। गणेश चतुर्थी पर लोगों ने गणपति बप्पा की मूर्ति को घर लाकर विराजमान किया। पंडित ललित शर्मा ने बताया कि इस बार गणपति महोत्सव 9 दिन मनाया जाएगा। 19 सितंबर को मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, लाइक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा चौथी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना व आरती क। विद्यार्थियों व अध्यापकों में प्रसाद वितरित किया गया। स्कूल प्रबंधक मंजू रानी ने कहा कि यह त्योहार गणेश के जन्मदिन के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को बुद्धि समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। गणेश को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना जाता है। कोई भी शुभ कार्य करते समय सबसे पहले भगवान गणेश का नाम लिया जाता है। विद्यार्थियों ने भगवान गणेश की वंदना करते हुए बुद्ध समृद्धि विज्ञान का वरदान मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गणपति के दीवाने क्लब की ओर से 10 से 19 सितंबर तक 13वां गणेश उत्सव व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का आयोजन ब्राह्मण धर्मशाला में किया जा रहा है। उत्सव में सुबह 7 बजे आरती का आयोजन होगा। वहीं रात के समय 7 बजे आरती का आयोजन होगा। प्रधान विशु गुप्ता ने बताया कि गणेश उत्सव की समाप्ति पर 20 सितंबर को गणपति विसर्जन को लेकर शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसके उपरांत पक्के घाट पर गणपति का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed