{"_id":"66dccd6ef38106c1c70a8e54","slug":"ganpati-bappa-is-enthroned-in-the-pandals-with-great-pomp-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-124979-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धूमधाम से पंडालों में विराजे गणपति बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धूमधाम से पंडालों में विराजे गणपति बप्पा
Sun, 08 Sep 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गणेश चतुर्थी पर शनिवार सुबह से शाम तक गणपति बप्पा मोरया के जयघोष की गूंज सुनाई देती रही। बैंड-बाजों व डीजे पर भगवान गणेश के भजनों पर नाचते-गाते श्रद्धालु गणपति की मूर्तियों को घरों व पंडालों तक लेकर पहुंचे, जहां विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण से इन्हें स्थापित किया गया।
यमुनानगर-जगाधरी में करीब 80 से अधिक स्थानों पर गणपति के पंडाल सजे हैं। वहीं बप्पा के विराजमान होने से श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह हैं। श्रद्धालु नाचते गाते, गुलाल उड़ाते बप्पा को पंडाल तक लेकर आए। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालु सेक्टर 17 में मूर्तिकारों द्वारा बनाई गई गणपति बप्पा की प्रतिमा को लेकर लिए सुबह ही वाहनों में पहुंचना शुरू हो गए थे।
बप्पा को लेने का सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालु अपने साथ वाहनों में डीजे लगाकर तथा बैंड बाजों की धुन पर नाचते हुए बप्पा को पंडाल तक लेकर आए। पूरा दिन गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की जयघोष होती रही। उधर गणपति के विराजमान के लिए पंडाल भी आकर्षक ढंग से सजाए गए थे।
विज्ञापन
इन प्रमुख स्थानों पर पंडालों में स्थापित किए गणपति
श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को पुराना हमीदा गढ़ी रोड पर, पुराना रादौर रोड, चिट्टा मंदिर रोड स्थित मधुर कॉलोनी, दशमेश कॉलोनी के सामने खालसा रोड, यमुना विहार कॉलोनी, आजाद नगर, दशमेश कॉलोनी, गोल्डन कॉलोनी, सोंधी मोहल्ला, कैंप की शर्मा कॉलोनी आदि जगहों पर निवासियों ने पंडालों में गणेश चतुर्थी के मौके पर मूर्तियां स्थापित की। सभी स्थानों पर रोज सुबह-शाम पूजा व आरती होगी।