Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Offered arghya to the setting sun and prayed for prosperity

Yamuna Nagar News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी खुशहाली

Mon, 16 Nov 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Offered arghya to the setting sun and prayed for prosperity
छठ महापर्व पर  बाड़ी माजरा घाट मेंं पानी में खड़े होकर सूर्य की उपासना करती महिला श्रद्धालु व छ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छठ महापर्व पर रविवार को जिले में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। प्रवासी परिवारों के लिए पर्व का दिन खास उत्साह लेकर आया। दोपहर से ही श्रद्धालु पश्चिमी यमुना नहर के घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए। महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली की कामना की।
पश्चिमी यमुना नहर किनारे बाडी माजरा में क्योंकि इस बार राज्यस्तरीय छठ महापर्व का आयोजन हुआ। यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। पुल के समीप सबसे अधिक रौनक रही। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने नहर के पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवार की सुबह श्रद्धालु उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण करेंगे। इसी के साथ ही छठ महापर्व का समापन भी हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के पश्चिमी यमुना घाट, बूड़िया घाट, चिट्टा मंदिर घाट और रेलवे स्टेशन घाट सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बाडी माजरा पुल के पास परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने पहले घाटों पर बनाई गई वेदियों में छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद महिलाओं ने नहर में उतर कर आस्था की डूबकी लगाई और गन्ने की बाली से पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान पूर्वांचल सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों ने भी पानी में खड़े होकर सूर्य की उपासना की। श्रद्धालुओं ने नहर के बहते पानी में जलते दीप भी प्रवाहित किए। महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरकर सदा सुहागन का आशीर्वाद दिया।
बाड़ी माजरा पुल के समीप पूर्वांचल कल्याण सभा, राष्ट्रीय पूर्वांचल महासंघ, श्री मानव सेवा ट्रस्ट और अन्य संगठनों की ओर से पंडाल लगाए गए। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा पुराना फतेहपुर पुल, बूड़िया पुल, चिट्टा मंदिर और हमीदा हेड के पास भी श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की।
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा होगा व्रत
छठ महापर्व के तहत व्रती सोमवार सुबह करीब छह बजे उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही चार दिवसीय व्रत और पूजा-अर्चना का समापन होगा। श्रद्धालु उगते सूर्य की उपासना कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करेंगे।

पूजन के बाद लौटते समय लगा जाम
बाडी माजरा पुल के समीप पूजा के बाद श्रद्धालुओं के एक साथ लौटने से शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। अधिकांश लोग ऑटो रिक्शा, कार और बाइक से घाटों तक पहुंचे थे। शाम को भीड़ बढ़ने के कारण चूना भट्ठी से सिटी सेंटर रोड, दशमेश कॉलोनी से खालसा कॉलेज रोड और शहीद भगत सिंह चौक तक वाहनों की कतारें लग गईं। करीब डेढ़ घंटे तक लोगों को जाम से परेशानी झेलनी पड़ी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed