{"_id":"61df23d64f42f35179358691","slug":"gangster-s-threat-i-will-leave-the-inspector-after-killing-him-along-with-his-family-yamuna-nagar-news-knl958450194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी दुश्मनी अब पूर्व विधायक से नहीं, सीआईए इंस्पेक्टर राकेश मटोरिया से है, मैं इसको और इसके परिवार को जान से मारकर ही छोडूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी दुश्मनी अब पूर्व विधायक से नहीं, सीआईए इंस्पेक्टर राकेश मटोरिया से है, मैं इसको और इसके परिवार को जान से मारकर ही छोडूंगा
विज्ञापन
यमुनानगर। मेरी दुश्मनी अब पूर्व विधायक से नहीं, सीआईए इंस्पेक्टर राकेश मटोरिया से है। मैं उसे और उसके परिवार को जान से मारकर ही छोड़ूंगा...। यह धमकी कथित तौर पर गैंगस्टर काला राणा ने सीआईए इंस्पेक्टर को दी है। धमकी देने के लिए उसने एक मुख्य सिपाही को व्हाट्सएप कॉल की और खुद को गैंगस्टर बताया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए वन में तैनात मुख्य सिपाही विनोद कुमार ने शहर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार और सिपाही विमल कुमार के साथ शहीद भगत सिंह चौक पर ड्यूटी कर रहा था। तभी मुख्य सिपाही विनोद कुमार के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा बोल रहा है, आज मेरे भाई सूर्य प्रताप उर्फ नोनी को सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया ने झूठे केस में फंसाने के लिए अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बुलाया है, जिसको राकेश मटोरिया ने पहले भी रघुनाथ मर्डर केस में फंसाया था और आज भी झूठे केस में फंसाने के लिए उसे बुलाया है, मैंने राकेश मटोरिया को कई बार फोन किया, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा है, अपने इंस्पेक्टर राकेश मटोरिया को बोल देना कि मैंने यह फोन उसे यह कहने के लिए किया है कि अब मेरी दुश्मनी पूर्व विधायक से नहीं, सीधे तौर पर सीआईए इंस्पेक्टर राकेश मटोरिया से है... मैं उसे व उसके परिवार को जान से मारकर ही छोडू़ंगा, मैं ज्यादा समय तक जिंदा रहूं या न रहूं, लेकिन इंस्पेक्टर राकेश मटोरिया को बर्बाद करके रहूंगा...।
मुख्य सिपाही विनोद कुमार ने बताया कि फोन करने वाले ने उससे करीब आठ-दस मिनट बात की, जिसकी कुछ ऑडियो क्लिप उसने अपने साथी कर्मचारी मुख्य सिपाही कृष्ण कुमार के मोबाइल से रिकॉर्ड की है। उसने यह बात सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया को भी बताई। इसके बाद शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि काला राणा गैंगस्टर मोनू राणा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। काला राणा और उसके भाई सूर्य प्रताप पर हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सूर्य प्रताप जेल में है जबकि काला राणा कोर्ट से भगोड़ा घोषित है।