फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gangster Romil's mother Risha gets regular bail

Yamuna Nagar News: गैंगस्टर रोमिल की मां रिषा को मिली रेगुलर बेल

Thu, 26 Jun 2025 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Jun 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Gangster Romil's mother Risha gets regular bail
यमुनानगर। गैंगस्टर रोमिल वोहरा की मौत से माता-पिता सदमे में हैं। दोनों ही कपिल वोहरा और रिषा वोहरा जिला जेल में बंद हैं। दोनों को मंगलवार को रोमिल के एनकाउंटर में मारे जाने की जेल प्रशासन की तरफ से सूचना दे दी गई थी। उसके बाद से दोनों शांत हैं। जेल में कपिल वोहरा को अंडर ट्रायल बैराक और रिषा वोहरा को महिला वार्ड में रखा हुआ है। दोनों ने जेल प्रशासन को उनके वकील से मिलवाने की बुधवार के लिए बात की थी। इसके बाद रोमिल वोहरा की मां रिषा वोहरा को शाम को रेगुलर बेल (जिसे नियमित जमानत) दे दी गई। यह बेल होने के बाद रिषा वोहरा को लेने के लिए एक महिला आई थी।
विज्ञापन

हालांकि मृतक रोमिल का शव बुधवार शाम तक यमुनानगर नहीं पहुंचा था, लेकिन स्थानीय पुलिस के अनुसार शव संबंधी जानकारी अभी नहीं मिली है, लेकिन उसका अंतिम संस्कार यहीं पर किया जाएगा। बता दें रोमिल के माता-पिता पर कुल छह केस दर्ज हैं जिनमें पिता कपिल वोहरा पर चार और मां रिषा वोहरा पर दो केस दर्ज हैं। उल्लेखनीय है शार्प शूटर रोमिल वोहरा को डेरा मंडी के पास दिल्ली-हरियाणा सीमा के आसपास के क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुठभेड़ में मार गिराया था। मृतक गैंगस्टर रोमिल पर कुल आठ केस दर्ज हैं, जिनमें पांच थाना गांधी नगर, थाना रादौर, थाना शहर जगाधरी, थाना छप्पर व थाना व्यासपुर में केस दर्ज हैं। रोमिल कांसापुर एरिया की अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन

-----------
अपने मां-बाप की इकलौती संतान था रोमिल
गैंगस्टर रोमिल पहले कांसापुर की रामनगर कॉलोनी में रहते थे। वहां से अपना मकान बेचने के बाद अशोक विहार में बना लिया था। इसी कॉलोनी में आठ साल से रह रहे थे। रोमिल का जन्म 1 फरवरी 2005 को हुआ था, जिसकी अब उम्र 20 साल थी। वह शहर के दो निजी स्कूलों में पढ़ा था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी पढ़ाई से ज्यादा चर्चा उसके स्वभाव की थी। रोमिल बाहर से तो शांत दिखता था लेकिन उसके दिल और दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता था। पुलिस की जांच के मुताबिक इसके बाद उम्र बढ़ती गई और फिर रोमिल का ग्रुप बढ़ता चला गया। अब वह लोकल गुंडों और बदमाशों के बीच उठने बैठने लगा था। इसके बाद वह एक दोस्त की मदद से यमुनानगर के चर्चित काला राणा गैंग में शामिल हो। काला राणा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस के सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed