फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gangster Kala Rana will be interrogated in extortion and firing case

Yamuna Nagar News: रंगदारी, फायरिंग मामले में गैंगस्टर काला राणा से होगी पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gangster Kala Rana will be interrogated in extortion and firing case
विज्ञापन

सीआईए टू की टीम गैंगस्टर काला राणा को प्रोडक्शन रिमांड पर दिल्ली से लाई है। उसे पांच माह पहले ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स स्थित वर्ल्ड एजुकेशन स्कैंपर इंस्टीट्यूट के संचालक मनोज कुमार से रंगदारी मांगने व फायरिंग करने के मामले में रिमांड पर लिया गया है।
काला राणा को कड़ी सुरक्षा के बीच भारी पुलिस बल के साथ यहां लाया गया और अदालत में पेश किया। जहां उसका चार दिन का रिमांड मांगा गया। अदालत ने तीन दिन का रिमांड मंजूर किया। रिमांड के दौरान गैंगस्टर काला राणा से रंगदारी मांगने के मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन




विष्णु नगर निवासी मनोज उर्फ मोंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका ताऊ देवी लाल में वर्ल्ड एजुकेशन स्कैंपर इंस्टीट्यूट है। यहां पर आइलेट की पढ़ाई होती है। यहीं पर वीजा सेंटर भी है। 12 अगस्त की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे सेंटर के अंदर उसका स्टाफ बैठा हुआ था। यहां पर चपरासी जसवंत कॉलोनी निवासी नमन कुमार सोफा पर बैठा था। तभी सेंटर में दो बदमाश आए। एक बदमाश ने मुंह पर मास्क लगा रखा था जबकि दूसरे का मुंह खुला हुआ था। जैसे ही वह अंदर घुसे। मैडम के गुड मार्निंग कहते ही बदमाशों ने पिस्टल निकाली और पांच-छह राउंड फायर किए। यह राउंड इंस्टीट्यूट के केबिन के शीशों व गेट पर किए गए थे। फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ था। केवल शीशा व केबिन में गोलियां लगी थी। मनोज ने बताया था कि उससे काला राणा ने रंगदारी मांगी थी। इसके बाद उसके इंस्टीट्यूट पर फायरिंग की गई थी। तब पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




गैंगस्टर काला राणा पर हरियाणा में यमुनानगर समेत कई जिलों में हत्या, छीनाझपटी, लूट, हमला करने, रंगदारी मांगने, सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व फर्जीवाड़ा जैसी धाराओं में 30 से अधिक केस दर्ज हैं। फ्रेंडस कॉलोनी के रहने वाले काला राणा ने पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के परिवार से हुए झगड़े के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा था। तब काला राणा के छोटे भाई सूर्य प्रताप और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के परिवार के बच्चों के बीच झगड़ा चल रहा था। इस दौरान काला राणा के भाई पर हमला हुआ था। इसका आरोप पूर्व विधायक के परिवार पर लगा। तब काला राणा जेल में था।
इसके बाद काला के भाई का बदला लेने के लिए ही पूर्व विधायक के भाई और पार्टनर पर हमला करवाया था। इसके बाद काला राणा पर प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हुए। इसी दौरान वह लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया। बाद में वह थाईलैंड फरार हो गया। पिछले साल स्पेशल टास्क फोर्स उसे थाईलैंड से भारत लेकर आई थी। तब से वह दिल्ली जेल में है।







एसपी गंगा राम पूनिया ने बताया कि ताऊ देवी लाल में वर्ल्ड एजुकेशन स्कैंपर इंस्टीट्यूट संचालक मनोज से रंगदारी मांगने के मामले में काला राणा को प्रोडक्शन रिमांड पर लाया गया। उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसका तीन दिन का रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed