{"_id":"613e52f38ebc3ee52b4173c8","slug":"ganesh-festival-in-the-district-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl8299646","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में गणेश महोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में गणेश महोत्सव की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/साढौरा। शहर से लेकर कस्बों में गणेश महोत्सव की धूम है। कोविड-19 के चलते गणेश महोत्सव के कार्यक्रम सीमित हैं, इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं है। लोग सामूहिक रूप से घरों में भगवान गणेश की आराधना कर रहे हैं। पंडालों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज है।
साढौरा के शिव गणपति सेवा मंडल ने तीसरे गणेश महोत्सव का आयोजन रविवार से किया। 18 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव में रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 सितंबर को शोभा यात्रा के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन यमुना नदी में किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष नरेश बक्शी ने बताया कि गणेश महोत्सव का पहला दिन शहीदों के सम्मान में समर्पित रहा। वहीं सोमवार को दूसरा दिन कोरोना योद्धाओं को समर्पित किया जाएगा। तीसरी रात्रि गुरुजनों व वरिष्ठ नागरिक और चौथे दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत होनहार बेटियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांचवें दिन समाजसेवी संस्थाओं व समाजसेवकों का सम्मान किया जाएगा। छठे दिन लोगों को जल बचाने व अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया जाएगा।
उपाध्यक्ष सचदेव चुघ व विकास वर्मा ने बताया कि महोत्सव में विद्यार्थियों की ओर से मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। संयोजक धर्म पाल सैनी ने बताया कि 19 सितंबर को शोभायात्रा के साथ यमुना नदी में गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दो समय गणेश भगवान की भव्य आरती की जाएगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। महिला विंग की सुनीता शर्मा, बिन्दु शर्मा, वंदना व संगीता ठुकराल ने बताया कि महोत्सव के दौरान महिला मंडलों की ओर से संकीर्तन भी किया जाएगा। संरक्षक मंगतराम सैनी ने बताया कि पूरे समाज के सहयोग से यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।