{"_id":"627ac8864c7bf03a025bd5da","slug":"gambuzia-fish-left-in-the-pond-to-stop-the-larvae-from-growing-yamuna-nagar-news-knl1077685167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लारवा को पनपने से रोकने के लिए तालाब में छोड़ी गंबूजिया मछली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लारवा को पनपने से रोकने के लिए तालाब में छोड़ी गंबूजिया मछली
Gambuzia fish left in the pond to stop the larvae from growing
- फोटो : Yamuna Nagar
Link Copied
बिलासपुर। बरसात सीजन के आगमन पर मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियाें में अधिकता हो जाती है। जिनकी रोकथाम के लिए एंटी लारवा कार्यक्रम की शृंखला में मच्छरों को पानी में न पनपने देने के लिए गंबूजिया मछली को गांव के तालाब में छोड़ा गया। गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर की एसएमओ डॉक्टर शमा परवीन ने तालाब में गंबूजिया मछली छोड़ी।
विज्ञापन
डॉ. शमा परवीन ने कहा कि खंड के 43 तालाबों में गंबूजिया मछली छोड़ने का कार्य पूरा कर दिया है। यह मछली तालाबों में मलेरिया के मच्छरों के लारवा को पनपने से रोकती है। उन्होंने कहा कि मौसम में परिवर्तन होने के साथ खासकर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। सभी को पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे गड्ढों में मिट्टी भरवा दें या मिट्टी का तेल, डीजल, पेट्रोल या विभाग द्वारा दी जाने वाली टेमिफोस दवाई को डालें। सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान पशु पक्षियों के पानी के बर्तनों की जांच अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।