फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fury march taken out for restoration of old pension policy

Yamuna Nagar News: पुरानी पेंशन नीति की बहाली के लिए निकाला रोष मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fury march taken out for restoration of old pension policy
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों को संबोधित करते समिति पदाधिकारी।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पेंशन बहाली संघर्ष समिति की ओर से शहर में रोष मार्च निकाला गया। रोष मार्च में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। कार्यक्रम जिला प्रधान शशि भूषण के नेतृत्व में हुआ। मार्च के दौरान समिति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम पुरानी पेंशन बहाली के लिए तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा। वहीं संघर्ष समिति ने चेतावनी दी यदि जल्द पुरानी पेंशन बहाल नहीं की गई तो संघर्ष समिति बड़ा आंदोलन चलाएगी। शशिभूषण ने कहा कि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल की है। प्रदेश सरकार को इन राज्यों की तरह पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला सचिव रमेश भट्ट ने कहा कि 20 फरवरी को सरकार और छह अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा एनपीएस की समीक्षा कमेटी केवल मुद्दे को लंबा खींचने और गुमराह करने का जरिया है। ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पांचाल ने कहा कि सरकार को इस योजना को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बिना बदलाव के पूर्ण रूप से पुरानी पेंशन नीति बहाल करे।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने कहा कि इसी कड़ी में एक जून से प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल और प्रदेश महासचिव ऋषि नैन के नेतृत्व में नागल चौधरी से संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा सभी जिलों में कर्मचारियों व अन्य लोगों को जागरूक करते हुए 22 जून को चंडीगढ़ में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी। इसके बावजूद सरकार पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं करती तो संघर्ष समिति प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी। ब्लॉक प्रधान राजेश सांगवान ने कहा कि प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर एक हैं। इस दौरान राकेश पांचाल, राजेश धनखड़, अश्विनी, अनिल, सुरेश, संजीव कुमार, भाग सिंह, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, शशिकांत, संजय कांबोज, विनोद शर्मा, विकास कुमार सहित तमाम कर्मचारी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed