{"_id":"5fdfa0818ebc3e41a46773aa","slug":"froud-yamuna-nagar-news-knl54847859","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट बेचने के नाम पर हड़पे 18.45 लाख, नहीं करवाई रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट बेचने के नाम पर हड़पे 18.45 लाख, नहीं करवाई रजिस्ट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। बिलासपुर के गांव चाऊवाला निवासी मनप्रीत सिंह से 400 गज का प्लाट बेचने के नाम पर 18 लाख 45 हजार रुपये की हड़प लिए। रुपये लेकर आरोपी ने एक सप्ताह में रजिस्ट्री उसके नाम करवाने की बात कहीं थी। लेकिन अब तक आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं करवाई। जब मनप्रीत ने अपने स्तर पर जांच करवाई तो जो प्लाट आरोपी ने उसे बेचा था, वह जमीन किसी ओर की है। पुलिस ने मनप्रीत की शिकायत पर बुड़िया निवासी राकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गांव चाऊवाला निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि बुड़िया निवासी राकेश कुमार ने साल 2014 में बिलासपुर में कॉलोनी काटी थी। आरोपी ने उन्हें भी 400 गज का प्लाट दिखाया था। यह प्लाट उनके पसंद आ गया। जमीन किसी और के नाम थी और राकेश के नाम पावर ऑफ आटर्नी थी। प्लाट का सौदा होने के बाद उसने आरोपी को चार जून 2014 को 18.45 लाख रुपये दे दिए। पेमेंट देते ही आरोपी ने उन्हें एक सप्ताह में जमीन की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया। आरोप है कि उसने 18.45 लाख रुपये लेने के बाद भी प्लाट की रजिस्ट्री नहीं कराई। काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं करवाई। वे उसके चक्कर लगाते रहे। लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। उनका कहना है कि उस कॉलोनी में कई लोगों के साथ ऐसा हुआ। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अब आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।