फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Friends of the dead bodies thrown in canal

दोस्त की हत्या कर शव नहर में फेंका

Mon, 12 May 2014 12:08 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Mon, 12 May 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Friends of the dead bodies thrown in canal
नहर में डूबोकर युवक की हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने युवक के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक के परिजनों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त गांव दौलतपुर निवासी गालिब ने अपने चचेरे भाई 22 वर्षीय साकिर के रूप में की है। उन्होंने रायपुर रानी निवासी सलमान पर साकिर की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव दौलतपुर निवासी गालिब ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 मई को उसका भाई साकिर घर पर था। इस दौरान गांव रायपुर निवासी सलमान अपने दो साथियों के साथ दोपहर करीब सवा एक बजे साकिर के घर आया और उसे घूमने की बात कहकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सलमान अपने दोनों साथियों के साथ साकिर को गांव पांजुपुर नहर पुल के पास ले गए। परिजनों का आरोप है कि वहां तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई गालिब की शिकायत पर रायपुर निवासी सलमान को नामजद कर दो अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed