{"_id":"67cdf0f1c2ab9c788d0321b3","slug":"friends-murdered-him-over-a-dispute-of-rs-500-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-134288-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दोस्तों ने 500 रुपये के विवाद में की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दोस्तों ने 500 रुपये के विवाद में की थी हत्या
Mon, 10 Mar 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। रादौर क्षेत्र के टोपरा कलां गांव में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मृतक और आरोपियों के बीच मात्र पांच सौ रुपये के लिए विवाद चल रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को तीनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया।
पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार की देर शाम को टोपरा कलां गांव निवासी रमन को उसके दोस्तों मुस्तकीम, पारस और सचिन ने फोन कर घर से बुलाया था। करीब साढ़े आठ बजे चारों गांव के बाहर सैनी धर्मशाला पर पहुंचे थे। वहां पर उनके बीच विवाद हुआ तो तीनों आरोपियों ने रमन सिर में ईंट से कई वार कर दिया था। इससे वह घायल हो गया था।
इसके बाद तीनों उसे वहीं पर छोड़ कर भाग गए थे। परिजनों ने रमन को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया था। वहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह को उसकी मौत हो गई थी। मृतक रमन के भाई मलकीत की शिकायत पर सचिन, मुस्तकीम और पारस के खिलाफ रादौर थाने में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
शनिवार देर रात को पुलिस ने पास के ही अकबरपुर गांव से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। केस की विवेचना कर रहे विवेचक शमशेर सिंह ने बताया कि चारों के बीच पांच सौ रुपये को लेकर विवाद था। पांच मार्च को भी उनका झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से ही तीनों रमन से रंजिश रखने लगे थे। उधर पुलिस ने पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार को सिविल अस्पताल यमुनानगर में रमन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
युवक रमन की हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। - आशीष चौधरी, डीएसपी रादौर।