फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Friends had made the story of shooting by firing

दोस्तों ने ही फायर कर बनाई थी गोली मारने की कहानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Friends had made the story of shooting by firing
दोस्त को गोली मारने के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : Yamuna Nagar
फोटो- 33
विज्ञापन

अज्ञात युवकों ने नहीं, उसी के दोस्तों ने मारी थी दीपक को गोली
प्रकाश चौक पर खड़े युवक के पेट में लगने का मामला, खुद गोली मार बनाई थी झूठी कहानी
सीआईए वन की टीम ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, आज अदालत में पेश कर लेगी रिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी के प्रकाश चौक के पास एक्टिवा सवार मुखर्जी पार्क निवासी दीपक वर्मा को अज्ञात युवकों ने नहीं, उसी के दोस्तों ने गोली मारी थी। दीपक वर्मा के दोस्त कॉलोनी के ही विशाल सोनी व सौरभ ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सीआईए वन की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि दीपक व विशाल के बीच रंजिश थी। जिस वजह से उसने गोली मारी है लेकिन बाद में विशाल ने कहानी बनाई थी कि उसके दोस्त दीपक को अज्ञात दो युवक गोली मारकर फरार हो गए। गिरफ्तार किए गए दोनों दोस्तों को बुधवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान आरोपियों से गोली मारने का कारण पूछा जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इंचार्ज नरेंद्र खटाना ने बताया कि मुखर्जी नगर निवासी विशाल सोनी अपने जीजा नीरज सोनी के पास बिहार के पटना में सुनार का कार्य करता है। पहले उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के गांव अछोरा पुरे पंचम निवासी दीपक कुमार भी यहां जगाधरी में ही रहता था। यही पर उसकी विशाल से भी दोस्ती हो गई थी। कुछ दिन यहां रहने के बाद दीपक वापस अपने गांव चला गया था, लेकिन वह विशाल के संपर्क में रहा। वह अक्सर पटना भी आता जाता रहता था। वहीं पर उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसी वजह से विशाल उससे रंजिश रख रहा था। तीन दिन पहले दीपक उसके पास पटना गया था। विशाल वहां से दीपक को अपने साथ जगाधरी में नौकरी लगवाने के नाम पर लेकर आ गया। सोमवार को वह एक साथ यहां आए थे। सोमवार की शाम को विशाल ने अपने दोस्त जडौदा निवासी सौरभ को मिलने के लिए बुलाया। यहां से वह और दीपक एक्टिवा पर बिलासपुर रोड पर प्रकाश चौक के पास गए। विशाल के पास पहले से ही एक पिस्टल था। सौरभ ने उसे पिस्टल दिखाने के लिए कहा। जैसे ही उसने सौरभ को पिस्टल दिया, तो उसने गोली चला दी। यह दीपक के पेट में लगी। जिसमें वह घायल हो गया। दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ये बनाई थी कहानी
सोमवार को प्रकाश चौक के पास मुखर्जी पार्क निवासी दीपक वर्मा के पेट में गोली लग गई थी। तब उसके दोस्त मुखर्जी पार्क निवासी विशाल सोनी ने बताया कि वह अपने दोस्त दीपक वर्मा (21) के साथ प्रकाश चौक के पास एक्टिवा पर खड़ा था तभी बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाते बाइक पर पीछे बैठे युवक ने दीपक पर गोली चला दी। जो उसके पेट में नाभि के पास जाकर लगी। गोली लगने से उसका दोस्त लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया था। आसपास के लोगों की मदद से उसने उसे अस्पताल पहुंचाया था। जहां उसे उपचार दिया गया। आसपास के लोगों से बातचीत करने पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी विशाल सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गहनता से पूछताछ करने पर उसने अपने दोस्त सौरभ के साथ मिलकर दीपक को गोली मारने की बात कबूली। उन्होंने बताया कि गलती से उनके पास से गोली चली थी। अपने आपको बचाने के लिए उन्होंने झूठी कहानी रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed